ब्रेकिंग
PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल काहनूवान में बड़ी चोरी: पशु फार्म के चौकीदार को बंधक बनाकर चोर ले उड़े कीमती गायें और सामान Punjab Holiday: 31 जुलाई 2026 को सरकारी दफ्तर और स्कूल रहेंगे बंद, जानिए पूरी जानकारी नंद किशोर गोयनका का निधन: डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता ने 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस Yamunanagar Crime News: हरप्रीत कौर की मौत मामले में पति सहित चार पर केस दर्ज, मायके वालों ने लगाए द... Hisar News: लिफ्ट में फंसकर धड़ से अलग हुआ युवक का सिर, CCTV फुटेज देख दंग रह गए परिजन Haryana News: भोपाल सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल ऑफिसर नियुक्त चंडीगढ़ बैंक घोटाला: 657 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड बना ब्रांच मैनेजर
देश

कोटा में फंसे दिल्ली के छात्र जल्द लौटेंगे घर, केजरीवाल बोले- सरकार कर रही है इंतजाम

एजुकेशन सिटी कोटा में फंसे छात्रों की घर वापसी का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शर्तों के आधार पर निर्देश जारी करते हुए दूसरे राज्यों में फंसे हुए स्टूडेंट्स  को वापस लाने की अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी ऐलान किया कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के उन छात्रों को वापस लाने के प्रबंध कर रही है जो लॉकडाउन की वजह से राजस्थान के कोटा में फंसे हैं।

 

 

PunjabKesari

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली सरकार कोटा में फंसे दिल्ली के छात्रों को जल्द वापस लाने के लिए प्रबंध कर रही है। दरअसल दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी केजरीवाल को पत्र लिखकर कोटा में फंसे दिल्ली के छात्रों को जल्द वापस लाने की मांग की थी।

बता दें कि उच्च पदों पर नौकरियों की तैयारियों की कोचिंग के लिए कोटा में देश भर से हजारों की संख्या में छात्र जाते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार भी इससे पहले राज्य के कोटा में फंसे छात्रों को लाई थी। वहीं बुधवार को कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के 3008 स्टूडेंट्स काे भेजा गया। इसके अलावा बिहार, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित अन्य राज्यों के करीब 15 हजार स्टूडेंट्स काेटा में हैं। इन राज्य की सरकारों से भी बात की जा रही है।

Related Articles

Back to top button