ब्रेकिंग
Railway Employee Bonus 2026: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 11 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को मिल... Rahul Gandhi Press Conference: CEC के खिलाफ प्रदर्शन में NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्रवाई, राह... Punjab Politics News: केवल ढिल्लों का आप सरकार पर तीखा हमला, मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मां... Gurdaspur Road Accident: गुरदासपुर में बस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, स्कूल से लौट रहे पिता और मा... Gold and Silver Price Drop: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, बुधवार को दोनों कीमती धातुओं क... Mansa School Closure Update: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में तनाव, स्कूलों और कॉलेजों म... Bathinda Cancer Deaths: बठिंडा के पक्का कलां गांव में कैंसर से मचा कोहराम, पिछले 15 दिनों में तीन लो... Pathankot Road Accident: पठानकोट में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता और आंगनवा... Parminder Singh Jhotta Murder: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पुरानी रंजिश का एंगल आया सामने Jhabal Road Accident: झबाल में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, आंगनवाड़ी वर्कर की दर्दनाक मौत और पति ...
मनोरंजन

ये है मेरे सोशल मीडिया से गायब रहने की असली वजह: कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक ऐटिटूड और बेहतरीन अभिनय के कारण हमेशा सुर्ख़ियों का विषय बनी रहती है। बात अगर कंगना की बहन रंगोली चंदेल की करें तो वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है। वो हर मुद्दे पर अपनी राय प्रमुखता से रखती हैं लेकिन कंगना रनौत इसके उलट हैं। वो सोशल मी़डिया से गायब हैं। उनकी टीम और मैनेजर ही वीडियो और फोटोज पोस्ट करते हैं लेकिन अब कंगना ने इस बात का खुलासा किया है कि वो सोशल मीडिया से गायब क्यों हैं?

एक बातचीत में कंगना ने बताया- ‘मैं उन चीजों के बारे में बहुत जागरूक हूं जो मेरे आसपास चल रही हैं सोशल मीडिया पर किसी भी चीज का समाधान खोजने में समय नहीं लगाना चाहती हूं क्योंकि सोशल मीडिया से वो सब मिल नहीं सकता मेरी बहन रंगोली को लगता है कि यहां पर बहुत कुछ अच्छा काम है, लेकिन वो इस बारे में बात नहीं करती है इसलिए, लोग मेरी सोशल मीडिया से अनुपस्थिति का फायदा उठाते हैं’

कंगना ने इसके बारे में विस्तार से बात की और कहा कि उन्हें यह मजेदार लगता है कि उनकी बहन ऑनलाइन वीडियो पोस्ट और रिकॉर्ड करती हैं. उन्होंने बताया, “मैं किसी ऐसी चीज पर इतना समय नहीं लगा सकती जो कोई मुद्दे से डील ना कर सके रंगोली कहती हैं कि सोशल मीडिया पर लोगों ने मेरी अनुपस्थिति का फायदा उठाया है’

‘वो कहती हैं कि अगर मैंने लोगों को अस्पताल बनाने और अपने योग शिक्षक को दो-ढाई करोड़ रुपये का फ्लैट देने में मदद की है, तो इन चीजों के बारे में कोई नहीं जानता क्योंकि मैं इसके बारे में बात नहीं करती। कभी-कभी वो ऑनलाइन शेयर करने के लिए मेरे वीडियो भी बनाती हैं मुझे ये सब फनी लगता है, लेकिन वो इसे महत्वपूर्ण मानती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button