ब्रेकिंग
जल विवाद पर पंजाब के हितों की मजबूती से रक्षा कर रही है पंजाब सरकार: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दूसरे राज्यों को छोड़ पंजाब में निवेश कर रही निजी कंपनियां , महिंद्रा कंपनी का 400 करोड़ का निजी निव... शराब दुकान के खिलाफ तिलहरी में 'चक्काजाम'! सड़क पर डटे लोग, जबलपुर-मंडला रोड पर घंटों थमा रहा ट्रैफि... मैहर में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए दादी ने नहीं दिए पैसे, तो पोते ने ब्लेड से किया जानलेवा हमला। मध्य प्रदेश की चांदी! केंद्रीय टैक्स और ग्रांट से मिलेंगे हजारों करोड़, विकास कार्यों को मिलेगी नई र... रीवा को बड़ी सौगात: 200 बेड का अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल तैयार, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ₹321 करोड़ ... छोटी काशी में सजा साहित्य का महाकुंभ: देश भर से जुटे दिग्गज साहित्यकार, हिंदी को वैश्विक मंच दिलाने ... खजुराहो में कोहराम: होटल का जहरीला खाना खाने से 5 कर्मचारियों की मौत, फूड सैंपल फेल होने पर 16 लाख क... ग्वालियर: यूनिवर्सिटी की एक चूक और छात्रों का सपना टूटा! क्रॉस कंट्री रेस की सूचना न मिलने से खिलाड़... अनोखी कलाकारी! पुराने सिक्कों और अनाज से उभरी निर्मला सीतारमण की छवि, अब ओल्ड क्वाइन्स म्यूजियम की उ...
मध्यप्रदेश

मैहर में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए दादी ने नहीं दिए पैसे, तो पोते ने ब्लेड से किया जानलेवा हमला।

मैहर: मैहर जिले के रेगवा ग्राम में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर उसके पोते ने ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया. दादी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. घटना मैहर जिले में अमदरा थाना क्षेत्र के रेगवा ग्राम की है. घटना के बाद गंभीर हालत में बुजुर्ग महिला को मैहर सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सतना रेफर किया गया. जहां पर बुजुर्ग महिला का उपचार जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो ब्लेड से किया हमला

मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के रेगवा ग्राम में एक पोते ने अपनी ही दादी के गले में ब्लेड मारकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया. बताया जा है कि पोता नशे का आदी है. दरअसल, पोते ने दादी से शराब के लिए पैसे की मांग की थी और दादी ने जब पैसा देने से मना किया तो पोते ने दादी पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया. इसमें दादी फूलन बाई दहिया पति मोहनलाल उम्र 80 वर्ष के गले में ब्लेड लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.दादी को लहूलुहान कर हमलावर पोता चूंटी लाल दहिया मौके से भाग निकला. वहीं, परिजनों ने तत्काल घायल अवस्था में देख कर बुजुर्ग महिला को मैहर सिविल अस्पताल ले गए. जहां पर उनकी हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद सतना जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. बुजुर्ग महिला का उपचार जारी है.

वहीं, इस मामले में मैहर जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि “जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के रेगवा ग्राम में एक करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला फूलन बाई दहिया पर उसके पोते ने ब्लेड से हमला किया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पोते के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना की वजह पोता नशेड़ी था और वह दादी से शराब के पैसे मांग रहा था और दादी ने पैसे नहीं दिये तो उसके ऊपर पोते ने हमला कर दिया. जिसका मैहर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया और उसे सतना जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. उपचार जारी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.”

Related Articles

Back to top button