ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
पंजाब

हिमाचल में चिट्टा तस्करी का ‘बड़ा मगरमच्छ’ गिरफ्तार; पंजाब से जुड़े हैं नशे के तार, पुलिस का बड़ा खुलासा

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के एक मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पंजाब से जुड़े नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। परवाणू में 10 जनवरी को चिट्टे के साथ पकड़े गए युवक से शुरू हुई जांच की कड़ियां पंजाब तक जा पहुंची। पूछताछ के दौरान सामने आया कि नशे की सप्लाई पंजाब से की जा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने मोहाली, फाजिल्का और फिरोजपुर से जुड़े आरोपियों पर शिकंजा कसा।

पुलिस कार्रवाई में पहले चंडीगढ़ से एक सप्लायर को हिरासत में लिया गया, इसके बाद मोहाली से फाजिल्का निवासी सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से भी चिट्टा बरामद हुआ। रिमांड के दौरान सतनाम की निशानदेही पर पुलिस ने पंजाब के फिरोजपुर जिले के कुलविंदर सिंह को मुख्य तस्कर के रूप में गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के बीच बैंक खातों के जरिए लाखों रुपये का लेन-देन हुआ है, जो पंजाब से संचालित नशा तस्करी नेटवर्क की पुष्टि करता है।

अब तक इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और 20 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पंजाब में फैले इस नशा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button