ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
पंजाब

Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव; आरोपी फरार

जालंधऱ : जालंधर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। शहर में एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वैलर की दुकान में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में ज्वैलर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। मामला फिरौती से जुड़ा बताया जा रहा है।

पता चला है कि कुछ दिन पहले ज्वैलर से फोन कॉल के जरिए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। जब उसने फिरौती देने से इनकार कर दिया, तो बदमाशों ने उसे सबक सिखाने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी तरह कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश किस तरह दुकान के अंदर घुसकर ज्वैलर पर हमला करते हैं और वारदात के बाद मौके से फरार हो जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और वे बस्ती गुजां इलाके के बताए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें काबू में कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिरौती व जानलेवा हमले के एंगल से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button