ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

क्राइम न्यूज़: रील बनाने से रोका तो पति को उतारा मौत के घाट, लाश के पास ही पत्नी ने पी बीयर और किया डांस; पुलिस भी दंग

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर हुए विवाद में पति की हत्या और उसके बाद आरोपी पत्नी के व्यवहार ने हर किसी को हैरान कर दिया है. अब इस मामले में एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने पति की लाश के पास श्रृंगार किया, फिर बीयर पीकर डांस किया. पत्नी के बीयर पीने और डांस करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

दरअसल, यह मामला थांदला थाना क्षेत्र के नारेला गांव का है. यहां के रहने वाले कैलाश (25) की शादी जून 2025 महीने में हुई थी. परिवार को उम्मीद थी कि नए रिश्ते से घर में खुशियां आएंगी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह रिश्ता इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा.

घर में चाचा के बेटे की शादी थी

घटना बीती 28 जनवरी की सुबह की है. उसी दिन परिवार में चाचा थावर सिंह माल के बेटे बंटी की शादी थी और घर में बारात की तैयारियां चल रही थीं. इसी बीच कैलाश की बड़ी बहन लीला उसे जगाने उसके कमरे में पहुंची. बार-बार आवाज देने और कंबल हटाने के बावजूद जब कैलाश नहीं उठा तो उन्होंने उसका पैर छुआ, जो ठंडा और सख्त था. घबराकर उन्होंने परिजनों को बुलाया, जिसके बाद यह पता चला कि कैलाश की मौत हो चुकी है.

रस्सी से गला घोंटकर पति की हत्या की

जांच में सामने आया कि कैलाश की पत्नी ने कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी. हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने उस रस्सी को शादी में आई नई अलमारी में छिपा दिया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया. झाबुआ पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की कि आरोपी पत्नी नाबालिग है और मामले की गहन जांच की जा रही है.

पति की लाश के पास ही किया श्रृंगार

इस हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाला पहलू आरोपी महिला का हत्या के बाद का व्यवहार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, पति की लाश घर में पड़ी होने के बावजूद महिला ने वहीं खड़े होकर श्रृंगार किया. उसने साड़ी पहनने में अपनी भतीजी की मदद भी ली. जब भतीजी ने कैलाश को जगाने की बात कही तो महिला ने यह कहकर मना कर दिया कि कैलाश ने खुद ही जगाने से मना किया है और वह बारात में शामिल नहीं होगा. इसके बाद आरोपी पत्नी घर के बाहर बने मंडप में पहुंची, जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं.

बीयर पीकर नाचती दिखी पत्नी

आरोप है कि इसी दौरान उसने बीयर पी और अन्य लोगों के साथ नाचती भी नजर आई. अब इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे लोगों में गुस्सा और आक्रोश देखने को मिल रहा है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. यह मामला न केवल एक पारिवारिक त्रासदी है, बल्कि सोशल मीडिया की लत और रिश्तों में बढ़ती संवेदनहीनता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है.

Related Articles

Back to top button