ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
खेल

Usman Tariq Controversy: भारतीय अंपायर ने पाकिस्तानी गेंदबाज को दिया ‘क्लीन चिट’, कैमरन ग्रीन को मांगनी पड़ी माफी! जानें क्या है पूरा विवाद

Anil Chaudhary: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली T20 सीरीज दो बातों को लेकर चर्चा में रही. पहली ऑस्ट्रेलियाई टीम की क्लीन स्वीप और दूसरी पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन ग्रीन ने उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन को लेकर सवाल उठाए. ग्रीन के सवाल उठाने के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा से लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा तक सभी उस्मान तारिक के सपोर्ट में उतर आए. इस मसले पर अब भारतीय अंपायर अनिल चौधरी का भी बयान सामने आया है, जिन्होंने उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन को सही बताते हुए उन्हें बेकसूर बताया है.

उस्मान तारिक का एक्शन सही- अनिल चौधरी

भारतीय अंपायर अनिल चौधरी को पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन में कुछ भी गलत या संदिग्ध नहीं लगा. उन्होंने कहा कि तारिक का बॉलिंग एक्शन थोड़ा साइड आर्म वाला है और वो गेंद को थोड़ा रुक कर डालते हैं. पर क्योंकि वो सारी गेंदों को एक ही तरह से डालते हैं और गाइडलाइन्स के हिसाब से उनका जो आर्म है वो मुड़ता नहीं है. इसलिए एक्शन बिल्कुल सही है. उन्होंने कहा कि एक्शन थोड़ा अलग जरूर है पर उसमें कोई गड़बड़ नहीं है.

कैमरन ग्रीन ने उठाया था बॉलिंग एक्शन पर सवाल

उस्मान तारिक के एक्शन पर कैमरन ग्रीन ने सवाल तब उठाए थे जब वो लाहौर में खेले दूसरे T20 के दौरान उनकी गेंद पर आउट हो गए थे. उस मैच के 11वें ओवर में स्पिनर तारिक बॉलिंग पर आए और चौथी ही गेंद पर उन्होंने ग्रीन को आउट कर दिया था. आउट होकर पवेलियन लौट रहे कैमरन ग्रीन ने बाउंड्री पार करते हुए पत्थर फेंकने की नकल करते हुए अपनी भड़ास निकाली. मगर असल में वो वैसा कर स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन के बारे में बता रहे थे, उस पर सवाल खड़े कर रहे थे.

 

तारिक के सपोर्ट में ख्वाजा, ग्रीन को सुनाई खरी-खरी

कैमरन ग्रीन के सवाल उठाने के बाद हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए उस्मान ख्वाजा उस्मान तारिक का बचाव करते दिखे. उन्होंने कहा कि क्रिकेट में चकर कहलाने से बुरा कुछ नहीं होता. उस्मान अपना बेस्ट कर रहा है और वो दो बार दोषमुक्त भी हो चुका है. ऐसे में बार-बार उस पर सवाल उठाना समझदारी नहीं है. ऐसे में उनके खिलाफ किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सोचना-समझना चाहिए.

बॉलिंग एक्शन पर उठते सवालों के बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने भी LIVE मैच में कमेंट्री के दौरान उस्मान तारिक का बचाव करते दिखे थे. उन्होंने कहा था कि गेंदबाज के बॉलिंग एक्शन को जज करने से अच्छा है कि ऑस्ट्रेलियाई बैटर अपने आउट होने के तरीके पर गौर फरमाएं.

कैमरन ग्रीन मे मांगी माफी

बहरहाल, अब खबर है कि कैमरन ग्रीन ने बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाने को लेकर उस्मान तारिक से माफी मांग ली है. पाकिस्तानी स्पिनर ने खुद इस बारे में इशारा किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि- माफी स्वीकार है.

 

Related Articles

Back to top button