ब्रेकिंग
NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला ध... Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55%... Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- 'देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है... Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की ...
हरियाणा

झारखंड/हरियाणा पुलिस का एक्शन: सात साल बाद पकड़ा गया शातिर लुटेरा, कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद से था लापता

गुड़गांव: हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने सात साल बाद काबू किया है। आरोपी की पहचान अलीगढ़ के रहने वाले मुकेश के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि 24 फरवरी 2017 को खेड़की दौला थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 23 फरवरी 2017 की रात को सेक्टर-82 नजदीक बेसटेक बिल्डिंग के पास अमेजन कम्पनी से सामान लोड होकर एक ट्रक निकला था, जिसको 1 ऑल्टो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा ट्रक के आगे गाड़ी लगाकर अवैध हथियार के बल पर लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लूट करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, परन्तु इस वारदात में शामिल एक आरोपी मुकेश निवासी गांव रायपुर, जिला अलीगढ़ (उत्तर-प्रदेश) फरार चल रहा था। आरोपी मुकेश को पुलिस की अर्जी पर अदालत ने भगौड़ा अपराधी घोषित करते हुए शिवाजी नगर थाने में धारा 174A IPC के तहत केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल खेड़कीदौला से काबू कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button