ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

हिंदपीढ़ी में कोरोना विस्फोट सरकार की विफलता, सांसद पीएन ने सीएम हेमंत पर साधा निशाना

निरसा: क्षेत्र को दाैरा कर रहे हैं। इसके साथ ही कोरोना संकट से निपटने में झारखंड सरकार की तैयारियों को नाकाफी बताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोल रहे हैं।

लॉकडाउन के बाद धनबाद के भाजपा सांसद पीएन सिंह दिल्ली में थे। वे अप्रैल के दूसरे स्पताह में दिल्ली से धनबाद पहुंचे। इसके बाद जिला प्रशासन ने 14 अप्रैल को उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया। 27 अप्रैल को क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद क्षेत्र में सक्रिय हुए हैं। होम क्वारंटाइन के बाद सिंह पहली बार मई दिवस पर निरसा क्षेत्र में दिखे। निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों के बीच मोदी आहार का वितरण किया। खुदिया फाटक स्थित राजेंद्र प्रसाद क्लब में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय सिंह के सौजन्य से  जरूरतमंदों के बीच सुखा राशन का वितरण पीएन सिंह एवं विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने किया।

सांसद सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए किए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का प्रयास नाकाफी है। रांची का एक इलाका हिंदी पीढ़ी झारखंड में कोरोना का केंद्र बन गया है। इसके लिए सरकार दोषी है। राजनीति कारणों से शुरू में सख्ती नहीं बरती गई। सख्ती बरती गई होती तो आज झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या साै के पार न गई होती। राज्य में एक सौ से ऊपर करोना संक्रमित लोगों की संख्या हो गई और आधे हिंदी पीढ़ी से संबंधित है।  अब जाकर राज्य सरकार की नींद खुली है तथा हिंदीपीढ़ी में सीआरपीएफ को लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए लगाया गया।  लॉकडाउन में जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराने को लेकर भी सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक राज्य में कितने लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है इसका ही सर्वेक्षण नहीं करवा पाई है। जरूरतमंदों के बीच राशन नहीं पहुंच पा रहा।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने अपने 10 लाख प्रवासी मजदूरों एवं यूपी सरकार ने अपने प्रवासी मजदूरों के खातों में पूर्व में ही 1000 रुपयटे भेज दिए। झारखंड सरकार को अब नींद खुल रही है।  सभी विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों की सूची भी भेज दी है। इसके बावजूद अभी तक प्रवासी मजदूरों के खातों में पैसे नहीं गए। राज्य सरकार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए बेहतर उपाय करना चाहिए ना कि सिर्फ दूसरों पर अपना दोषारोपण कर काम चलाना चाहिए। चिरकुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, भाजपा नेता मुन्ना सिंह, मधुरेंद्र गोस्वामी, मौसमी तिवारी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद क्लब के डॉ. रोहित कुमार , अनिल जयसवाल, अमित यादव, रवि रंजन सिंह, विकास जयसवाल, विमल महतो, सनी सिंह, मनीष सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button