ब्रेकिंग
बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट भागलपुर में गंगा का कहर: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव राघोपुर में 60 फीट टूटा तटबंध, कई इलाकों में फैल... नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान...
देश

रांची में कोरोना पॉजिटिव महिला गायब, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

रांची। रांची में शुक्रवार को आए कोविड-19 के 2 पॉजिटिव केस में एक पीड़ित महिला गायब हो गई है। पीड़ित महिला ने अपना पता रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के ढीपाटोली में बताया था। उसने अपना मोबाइल नंबर भी लिखवाया था जो बंद मिला। शुक्रवार की शाम रांची पुलिस को पॉज़िटिव रिपोर्ट मिलते ही उसकी तलाश शुरू हुई। देर रात तक रांची के सिटी एसपी सौरभ और सदर एसडीएम ने पुंदाग ओपी क्षेत्र के एक-एक मोहल्ले को छान मारा, लेकिन कोरोना संक्रमित महिला की जानकारी नहीं मिल पाई। स्थानीय लोगों की मदद से शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमित महिला मिली। थोड़ी देर में उसे रिम्स भेजा जाएगा।

आज रांची पुलिस ने पीड़ित महिला के दिए हुए मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल निकाला, ताकि यह पता चल सके कि उस महिला ने किससे-किससे बात की है और वह कहां रहती है। कोरोना वायरस से पीड़ित महिला फिलहाल किससे-किससे मिल रही है, यह उसके मिलने के बाद ही पता चल पाएगा। रिपोर्ट आने के बावजूद महिला के नहीं मिलने से रांची पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं कि पता नहीं उस महिला के संपर्क में आने वाले और कितने लोग कोरोना संक्रमित हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button