ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...
पंजाब

Crime News: 4 साल के मासूम से मुंह बोले चाचा ने की दरिंदगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अबोहर: गत रात्रि नगर थाना नंबर 1 के अंतर्गत आते क्षेत्र में एक चार साल की मासूम से उसके ही मूंह बोले चाचा द्वारा दरिंदगी किये जाने का कथित मामला सामने आया है। बच्ची को उसके परिजनों ने अस्पताल भर्ती करवाया जहां से उसे फाजिल्का के अस्पताल में मेडीकल जांच हेतु रैफर किया गया है। नगर थाना नंबर 1 की पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला की करीब 4 से 5 साल की बेटी को उसका ही मुंह बोला चाचा गत देर सांय गली में से चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और दूर एक टिब्बे पर ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की।

उसकी चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जब उसे ऐसा करते देखा तो उक्त युवक वहां पर बच्ची को रोता बिलखता छोड़कर भाग गया। इसके बाद व्यक्ति ने बच्ची को घर पहुंचाया और इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिस पर परिजन देर रात बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में लेकर आए। जहां डाक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ न होने के कारण उसे मेडीकल जांच के लिए रात को ही फाजिल्का रैफर कर दिया गया।

नगर थाना नं 1 के प्रभारी रविन्द्र सिंह भीटी ने बताया कि अस्पताल से गत रात ही उन्हें बच्ची के साथ दरिंदगी होने की सूचना मिली तो उन्होंनें जांच के लिए लेडीज अफसर प्रोमिला सिद्धू की डियूटी लगाई जो कि फाजिल्का से यहां पहुंची और बच्ची का फाजिल्का अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया और उसकी पूरी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई। जिसके आधार पर उक्त युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 65 (2) व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि मेडीकल जांच के दौरान डाक्टरों के अनुसार बच्ची के साथ गलत हरकत होने की संभावना है लेकिन दुष्कर्म का असली पता उसकी स्वैब रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा। समाज सेवक गगन चुघ ने बताया कि गत रात्रि को बच्ची से दरिंदगी की सूचना पाकर वे अस्पताल पहुंचें और बच्ची को तुरंत फाजिल्का के अस्पताल में मेडीकल के लिए भर्ती करवाया।

प्रथम जांच में बच्ची के शरीर पर दरिंदगी के निशान है जो कि बेहद ही शर्मनाक घटना है। वे इस दुख की घड़ी मे बच्ची के परिजनों के साथ खडे़ है और युवक को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए बच्ची के परिजनों की हर प्रकार से मदद करेंगे।

Related Articles

Back to top button