ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
झारखण्ड

Ranchi Municipal Election: बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो का इंटरव्यू, बताया अपना विजन

रांची: भाजपा ने रांची नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए रोशनी खलखो को अपना समर्थन दिया है. रोशनी खलखो अपने प्रचार में जुटी हुई हैं. भाजपा के बड़े-बड़े नेता भी उनके लिए प्रचार कर रहे हैं. इसी बीच ईटीवी भारत संवाददाता ने रोशनी खलखो से कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान रोशनी खलखो ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें लोगों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्थन ने उनकी राह आसान कर दी है.

रांची नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर पिछले दो कार्यकाल से भाजपा के नेता ही काबिज रहे हैं. तो क्या इस बार जनता पूछ रही है कि रांची का विकास क्यों नहीं हुआ?

इस सवाल के जवाब में रोशनी खलखो ने कहा, “हां, जनता पूछती है कि रांची का विकास क्यों नहीं हुआ. हमें पुरानी बातों को छोड़कर इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि भविष्य में रांची को कौन बेहतर बना सकता है.” जब भाजपा बैंकग्राउंड से आने वाली आशा लकड़ा मेयर थीं और भाजपा की ही डिप्टी मेयर थे, तब रबींद्र भवन की योजना बनी और जयपाल सिंह स्टेडियम के जीर्णोद्धार का काम आगे बढ़ा.

उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में भाजपा की सरकार थी, रांची नगर निगम को फंड की कोई कमी नहीं हुई. लेकिन, जैसे ही सरकार बदली, राजनीतिक द्वेष के कारण फंड रोक दिए गए और प्रोजेक्ट रुक गए. शहर के विकास में समय लगता है. इसका चरित्र रातों-रात नहीं बदलता.

उन्होंने कहा, “बाकी मुद्दे छोड़िए, यह सवाल पूछिए, आज जो शहरी निकाय चुनाव हो रहे हैं, उसके लिए सड़क से लेकर कोर्ट तक किसने लड़ाई लड़ी? क्या रांची मेयर का चुनाव लड़ने वाले दूसरे लोगों ने, संघर्ष तो दूर, एक भी बयान दिया है कि राज्य में नगर निगम चुनाव होने चाहिए? रांची की जनता जानती है कि उनके हितों के लिए कौन लड़ सकता है. सरकार नगर निकाय चुनाव नहीं कराना चाहती थी, लेकिन कोर्ट के आदेश पर उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.”

रोशनी खलखो ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले सभी लोग उनके अपने भाई-बहन ही हैं. उनका किसी से कोई लड़ाई नहीं है, लेकिन रोशनी का झगड़ा खुद रोशनी से है. उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार रांची की जनता उन्हें आशीर्वाद देगी और मेयर बनाएगी.

संकल्प पत्र किया जारी

भाजपा समर्थित मेयर पद की उम्मीदवार रोशनी खलखो ने अपना संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने एक विकसित रांची के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा. अपने चुनाव कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रोशनी खलखो ने संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें जनता पर होल्डिंग टैक्स, पानी टैक्स और कचरा टैक्स का बोझ न डालने का वादा किया गया. चार पेज के कलरफुल संकल्प पत्र को नौ भागों में बांटा गया है, जिसमें जनता से किए गए वादे हैं.

रोशनी खलखो ने नगर निगम क्षेत्र में हॉस्टल, बैंक्वेट हॉल और कोचिंग सेंटर की फीस कम करने और नियमावली सरल बनाने, सार्वजनिक जगहों पर स्मार्ट डस्टबिन लगाने, महानगरों की तरह पर्याप्त सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने, नगर निगम क्षेत्र में फुटपाथ की दुकानों और पैदल चलने वालों के रास्तों को व्यवस्थित करने, सिटी बसें चलाने, बस स्टॉप और टेम्पो स्टॉप को व्यवस्थित करने, आधुनिक रात्रि विश्रामालय की व्यवस्था करने, सभी प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने, भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम लगाने और निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं देने, छठ तालाबों की सफाई और सुंदरता बढ़ाने, छठ पर्व के लिए पर्याप्त संख्या में कृत्रिम छठ घाटों का व्यवस्था सुनिश्चित करने और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने में रांची नगर निगम की भूमिका सुनिश्चित करने का वादा किया.

इस अवसर पर रोशनी खलखो ने जीत का दावा करते हुए कहा, “अगर हमें जनता का आशीर्वाद मिला, तो हम अपने किए गए वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे.”

एक सुंदर और स्वच्छ रांची बनाने का वादा करते हुए, रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि रोशनी खलखो पहले दो बार पार्षद रह चुकी हैं और जनता उन्हें अच्छी तरह जानती है. वह व्यवहार कुशल हैं और जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहती हैं. जब मैं शहरी विकास मंत्री था, तब वह वार्ड पार्षद थीं और जिस लगन से उन्होंने काम किया, वह रांची में साफ दिखता है.

इस मौके पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि रोशनी खलखो एक सुंदर और स्वच्छ रांची बनाने के लिए काम करेंगी. जो लोग उनका विरोध कर रहे हैं, वे पहले मेयर रह चुके हैं और लोगों ने उनके कार्यकाल को भी करीब से देखा है.

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रोशनी खलखो ने नगर निगम चुनाव कराने के लिए सरकार से कोर्ट में लड़ाई लड़ी, जिसके बाद सरकार को चुनाव कराने के लिए मजबूर होना पड़ा. आज राजधानी की हालत इतनी गंदी है कि लोग जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे में लोग रोशनी खलखो को जिताने के लिए जरूर काम करेंगे.

Related Articles

Back to top button