ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
हरियाणा

Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

गुड़गांव: विकसित सोहना-तावड़ू महारैली में पहुंचे मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी का भाजपा किसान मोर्चा के गुरुग्राम महानगर जिला महामंत्री धर्मेंद्र तंवर ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री काे पुष्पगुच्छ भेंट किया।महारैली में क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान, युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। धर्मेंद्र तंवर अपने समर्थकों और किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ भारी भीड़ लेकर रैली स्थल पर पहुंचे, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया। उपस्थित जनसमूह ने सरकार की विकास नीतियों और किसान हितैषी योजनाओं के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सोहना-तावडू क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए अनेक परियोजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। महारैली को सफल बनाने में किसान मोर्चा और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों, किसान सशक्तिकरण और क्षेत्रीय प्रगति पर विशेष जोर दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह संकेत दिया कि क्षेत्र में विकास और किसान मुद्दे प्रमुख प्राथमिकता बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button