ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
छत्तीसगढ़

Dhamtari News: धमतरी नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप, विधायक ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य पर उठाए सवाल

धमतरी : धमतरी शहर के आमापारा वार्ड में हर साल बारिश में जलभराव हो जाता है. जिससे निपटने के लिए पानी निकासी को सीधे मकई तालाब तक ले जाने पिछले साल पाइपलाइन बिछाई गई थी. इसके बावजूद आमापारा वार्ड में जल भराव हो गया और नगर निगम की पोल खुल गई. अब एक बार फिर सड़क खोदकर पिछले साल डाले गए पाइप को निकालकर नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है.इस काम के लिए फिर से सड़क को खोदा गया है.इस बार काम का निरीक्षण करने के लिए विधायक ओंकार साहू भी मौके पर पहुंचे. उनके साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद थे.

निगम पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

विधायक ओंकार साहू ने मौके पर नगर निगम के इंजीनियर को भी बुलवाया और इस बार नगर निगम के कामकाज का जायजा लिया. इस दौरान विधायक ओंकार साहू ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. विधायक का कहना है कि नगर निगम की सोची समझी साजिश है और पैसे को बर्बाद करने का यह तरीका है. निगम में गड्ढे हैं और भ्रष्ट हैं. विधायक ने कहा कि वह नगर निगम में बैठकर समीक्षा लेंगे पिछले 1 साल में क्या काम काज हुए है.

नगर निगम के कामों की खुल गई है पोल

धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि नगर निगम प्रशासन, निगम के जिम्मेदार अधिकारी और यहां तक की निगम के जनप्रतिनिधि व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं. पिछली बार जिस पाइप को जल निकासी के लिए डाला गया था उसे एक साल भी नहीं हुआ.अब फिर से नई पाइप डाली जा रही है. आज सुस्त गति से काम हो रहा है. कुछ दिनों में होली का त्यौहार है व्यापारियों को परेशानी हो रही है.

निगम की समीक्षा बैठक लेने की बात

इस दौरान विधायक ओंकार साहू ने कहा कि इंजीनियर से बात हुई है इंजीनियर ने गारंटी के साथ कह रहे है कि अभी जो पाइप लाइन डाल रहा है उससे निकासी हो जाएगा. विधायक ने कहा मुझे नहीं लगता कि उन्होंने लेवल का उपयोग किया होगा. आमापारा वार्ड ऑलरेडी निचला स्तर पर है. मकई तालाब में पानी डालने का प्रयास किया जा रहा है. यह सोची समझी साजिश है. निगम के पैसे को बर्बाद करने का यह तरीका है. निगम में साल भर में कोई काम नहीं हुआ है. विधायक ने कहा कि निगम में बैठकर वे खुद समीक्षा लेंगे, नगर निगम ने एक साल में क्या-क्या काम किए हैं जितने घोषणा हुआ है उसमें कितना अमल हुआ है.

Related Articles

Back to top button