ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
बिहार

DM Bomb Threat: ‘चैम्बर में लगाए 5 RDX, होगा धमाका’, DM को मिली धमकी से हड़कंप

क्या भागलपुर में प्रशासन को खुली चुनौती दी जा रही है? क्या यह किसी बड़े षड्यंत्र की आहट है या फिर सिर्फ दहशत फैलाने की साजिश? जिलाधिकारी के आधिकारिक मेल पर आए धमकी भरे संदेश ने पूरे समाहरणालय को सकते में डाल दिया. मेल में दावा किया गया कि डीएम के चेंबर के पास 5 आरडीएक्स लगाए गए हैं और रिमोट कंट्रोल के साथ सदस्य मौके पर मौजूद हैं.

साथ ही मेल भेजने वाले ने खुद को तमिल टाइगर्स ऑफ ईलम और पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़ा बताते हुए तमिलनाडु से जुड़ी विवादित मांगों का भी जिक्र किया. धमकी देने वाले ने अभिनेता एस. वी. शेखर स्ट्रीट का नाम पेरियार अंबेडकर स्ट्रीट रखने और ईडब्ल्यूएस आरक्षण को तमिलनाडु में रोकने की मांग की.

धमकी मिलते ही प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना दिया. बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियों ने घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक नहीं मिला. इसके बावजूद पूरे दिन कलेक्ट्रेट में कामकाज पूरी तरह ठप रहा और आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि बार-बार धमकी भरे मेल भेजने वाले आखिर कौन हैं? पुलिस की साइबर टीम जांच में जुटी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. एसपी सिटी का कहना है कि साइबर सेल पूरी तरह सक्रिय है और मेल भेजने वालों की पहचान करने की कोशिश जारी है.

गौर करने वाली बात यह भी है कि इससे पहले 28 जनवरी और 9 फरवरी को भी सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है और अब 17 फरवरी को कलेक्ट्रेट को निशाना बनाया गया.

लगातार मिल रही इन धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साइबर निगरानी और खुफिया तंत्र की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर प्रशासन को चुनौती देने वाले इन मेल्स के पीछे कौन है और कब तक यूं ही दहशत फैलती रहेगी?

Related Articles

Back to top button