ब्रेकिंग
Himachal Tourism: मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रह... Bhagalpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा के बाद फैसला; विक्रमशिला सेतु से सिर्फ हल्के वाह... West Bengal Politics: विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा दावा- TMC के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत... Monsoon Update 2026: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, केरल पहुंचे बदरा; दिल्ली-NCR में भारी बारिश ... Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड के वो 10 'रियल हीरोज', जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए दां... Shivnandanpur Election Result: नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने प... Khairagarh Land Dispute: खैरागढ़ का ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क विवाद; 40 करोड़ की सरकारी जमीन पर निजी माल... Balrampur Bulldozer Action: बलरामपुर के गाजर गांव में वन भूमि पर चला बुलडोजर, 31 अवैध निर्माण जमींदो... Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा...
दिल्ली/NCR

Crime News: नौकरानी ने रची ‘स्पेशल 26’ वाली कहानी, ED की फर्जी रेड डालकर साफ कर दिया मालिक का घर

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में बुजुर्ग आर्किटेक्ट के घर पड़ी कथित ED रेड का पुलिस ने खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि रेड पूरी तरह से फर्जी थी और इसे लूट के लिया प्लान किया गया था. पुलिस के अनुसार घर की नौकरानी ने यह पूरी साजिश रची थी. 24 फरवरी 2026 को थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की थी.

पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए बड़े स्तर पर तकनीकी जांच की, करीब 350 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई. डी-ब्लॉक के निजी कैमरे, दिल्ली पुलिस के कैमरे और ट्रैफिक कैमरों की रिकॉर्डिंग को जोड़कर आरोपियों की गाड़ी का पूरा रूट तैयार किया गया. फुटेज में कार को सराय काले खां से गाजियाबाद बॉर्डर पार करते और फिर वैशाली के सेक्टर-4 में पार्क होते देखा गया.

कैसे पकड़े गए आरोपी?

इसके बाद मोबाइल टावर डंप डेटा और IMEI ट्रैकिंग के जरिए उन मोबाइल नंबरों की पहचान की गई, जो घटना स्थल और वैशाली पार्किंग दोनों जगह एक्टिव थे. जांच का तार सीधे गाजियाबाद स्थित पूजा राजपूत के घर तक पहुंचा. स्थानीय जानकारी से यह भी सामने आया कि पीड़ित परिवार की नौकरानी रेखा देवी अक्सर उसी पते पर जाती थी. यहीं से पूरी साजिश की पुष्टि हुई.

बरामद किए गए फर्जी वर्दी और आईडी कार्ड

25 फरवरी को पुलिस ने पूजा राजपूत के घर छापा मारा. वहां से ITBP के डिप्टी कमांडेंट की पूरी वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड, वायरलेस सेट बॉक्स (ताकि असली रेड जैसा माहौल बनाया जा सके), चोरी की गई 7 लग्जरी घड़ियां और जेवरात बरामद किए गए. इन बरामदगी से साफ हो गया कि पूरी वारदात सोची-समझी साजिश थी.

पुलिस ने नौकरानी 40 वर्षीय रेखा देवी और उसकी भाभी 45 वर्षीय पूजा राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं. इसमें सेवारत ITBP कांस्टेबल प्रकाश, मनीष और रिटायर्ड आर्मी कर्मचारी उपदेश सिंह थापा. वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार उपदेश सिंह थापा के नाम पर रजिस्टर्ड है.

क्या है पूरा मामला?

11 फरवरी 2026 को तीन लोग पुलिस की वर्दी पहनकर 86 वर्षीय रिटायर्ड सीनियर आर्किटेक्ट आर.सी. सभरवाल के घर पहुंचे. उन्होंने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताया और घर में रेड डालने की बात कहकर परिवार को डराया-धमकाया. आरोपियों ने घरवालों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए और तलाशी का नाटक शुरू कर दिया. इसी दौरान पीड़ित के पोते को शक हुआ. माहौल बिगड़ता देख आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन जाते-जाते करीब 34 लाख रुपये नकद और सात महंगी घड़ियां लेकर भाग हो गए थे.

Related Articles

Back to top button