ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
हरियाणा

रिश्ते का खौफनाक अंत: यमुनानगर मर्डर मिस्ट्री सुलझी; जिसे हमसफर चुना उसी ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर दहल जाएगा दिल

हरियाणा के यमुनानगर स्थित अमर विहार कॉलोनी में 26 फरवरी को हुई युवक की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और उसके बेटे को मथुरा से गिरफ्तार किया है. जांच में जो खुलासा हुआ है, वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय सुषमा उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी 27 वर्षीय गुंजन के साथ गाजियाबाद से भागकर यमुनानगर आई थी. सुषमा को कुछ लोग रीना तो कुछ खुशबू नाम से भी जानते हैं.

दोनों यहां पति-पत्नी बनकर लिव-इन में रह रहे थे. कुछ समय बाद सुषमा का बेटा आकाश भी उनके साथ रहने लगा. सुषमा ने गुंजन से झूठ बोला था कि आकाश उसका दूर का रिश्तेदार है. गुंजन इस सच्चाई से अनजान था कि उसके साथ रह रहा युवक उसकी प्रेमिका का ही बेटा है.

राज खुलते ही हुआ विवाद और मर्डर

लगभग दो महीने पहले आकाश वापस यमुनानगर आया था. इस बीच, जब गुंजन को आकाश की असलियत का पता चला कि वो सुषमा का बेटा है, तो घर में भीषण विवाद शुरू हो गया. 26 फरवरी की रात यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि मां-बेटे ने मिलकर गुंजन के गले में कपड़ा डालकर उसका गला घोंट दिया. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को वॉशरूम की छत पर छिपा दिया और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने तफ्तीश के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी और दोनों को उत्तर प्रदेश के मथुरा से धर दबोचा.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

जगाधरी सिटी थाना प्रभारी (SHO) राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने अपनी पहचान छुपाने के लिए कई नाम रखे हुए थे. वो अपने पहले पति को छोड़कर गुंजन के साथ रह रही थी. एसएचओ ने बताया- आरोपी बेटा आकाश घर से बाहर कम ही निकलता था, इसलिए पड़ोसियों को उसकी भनक नहीं थी. पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. विवाद की मुख्य वजह उम्र का बड़ा फासला और बेटे की पहचान को लेकर हुआ झूठ था. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी पूरी कर ली है ताकि हत्या में इस्तेमाल किए गए कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें.

Related Articles

Back to top button