ब्रेकिंग
Dhanbad News: धनबाद-गोमो रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, राजधानी एक्सप्रेस को रोक... Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भारी बवाल, छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच... Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में चमत्कार, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला इलाज के बाद सकुशल अपने घर... Bokaro News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा ... Palamu News: चर्चित विनीत तिवारी अपहरण हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रशांत तिवारी झांसी से गिरफ्तार, पु... Dhamtari News: स्वीडन में चमके धमतरी के सत्यांशु दीप, स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप में भारत को दिलाया क... Kawardha News: प्रधानमंत्री जन-मन योजना से बदली कवर्धा के वनांचल की तस्वीर, 3 किमी लंबी पक्की सड़क से... Bhilai News: भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ और डिवाइडर से टकराने से दो दोस्तों क... GPM News: पेपर लीक मामलों को लेकर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला Raipur News: भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बड़ा बवाल, पुलिसकर्मियों पर पथराव के बाद 12 कांग्रेसियो...
मनोरंजन

Bollywood News: दीपिका के 8 घंटे काम वाले बयान पर करीना कपूर और अनन्या पांडे ने किया सपोर्ट, सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक ऐसा बयान दे डाला, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं. दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे वर्क शिफ्ट को लेकर ऐसी बात कह दी, जिससे पूरी फिल्म इंस्ट्री में हलचल मच गई. कुछ सितारे दीपिका के इस बयान के सपोर्ट में बोलते हुए नजर आए, तो कुछ सेलेब्स ने इसे गलत भी बताया. इसी बीच अब करीना कपूर खान और अनन्या पांडे ने दीपिका पादुकोण के इस बयान का सपोर्ट किया है. करीना और अनन्या ने दीपिका के 8 घंटे वर्क शिफ्ट वाले बयान का समरर्थन करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

दीपिका पादुकोण ने कुछ वक्त पहले एक्टर्स की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट को लेकर बात रखी, जिसने बॉलीवुड में एक नई बहस छेड़ दी. ये मामला तब सुर्खियों में आया जब एक्ट्रेस ने संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल के लिए 8 घंटे काम करने की मांग रखी. इस पूरे विवाद के बीच अब करीना कपूर खान और अनन्या पांडे ने दीपिका की मांग का बचाव करते हुए कहा है कि फिल्म शुरू होने से पहले प्रोड्यूसर्स से बात करना ठीक है.

करीना कपूर ने क्या कहा?

एक हालिया बातचीत के दौरान करीना कपूर ने दीपिका के बयान पर कहा, “मुझे लगता है कि अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे हैं और एक औरत होने के नाते, अगर आप वो टाइम नहीं देना चाहतीं, तो आपको ये कहने में काबिल होना चाहिए कि मुझे ये चाहिए. मैं इतने घंटे काम कर सकती हूं. मुझे लगता है कि फिल्म शुरू होने से पहले अपनी बात रखना बिल्कुल ठीक है. आपको ईमानदार होना होगा. बेशक, कुछ दिन गड़बड़ हो सकती है क्योंकि ऐसा कोई तरीका नहीं है कि कुछ दिन कुछ गलत न हो. आपको वो खुलापन रखना होगा. कुछ प्लान के मुताबिक नहीं हो सकता. इसलिए इतनी फ्लेक्सिबिलिटी होनी चाहिए, नहीं तो ये बहुत मुश्किल है.”

क्या बोलीं अनन्या पांडे?

अनन्या पांडे ने भी दीपिका का बचाव करते हुए कहा, “मैंने दीपिका के साथ काम किया है और मां बनने से पहले ऐसा कुछ नहीं था. वो काम कर रही थीं, वर्कशॉप के लिए आ रही थीं, कोई शिकायत नहीं थी और कुछ भी नहीं मांग रही थीं. अब वो एक मां हैं, उन्हें अपने बच्चे के विकास के पहले दो सालों में उसके साथ रहने के लिए यही चाहिए. मुझे लगता है कि बैलेंस बनाने के लिए अपने प्रोड्यूसर से बात करना ठीक है. ये कुछ ऐसा है जिस पर काम किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button