ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम...
पंजाब

पलस्तर से ज्यादा उस पर हुई ‘पेंटिंग’ के चर्चे! जब नातिन ने नाना के टूटे हाथ को रंगों से सजाया, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

चंडीगढ़:  हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा और श्रम मंत्री अनिल विज आज पूरी तरह से बेड रेस्ट पर हैं। कुछ दिन पहले अचानक बाथरूम में फिसल जाने के चलते वह चोटिल हुए थे और फ्रैक्चर होने के चलते उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ा है। वह कहीं जाने आने में असमर्थ है। फिट होने के चलते जिस वक्त वह पूरी तरह से जन समर्पित सेवाओं में व्यस्त रहते नजर आते थे और बहुत कम समय वह अपने परिवार को दे पाते थे। लेकिन अब वह अपने मिलने जुलने वालों से खूब बातें करते हैं, वहीं उनकी प्यारी नातिन भी नाना से खूब गप्पे करती नजर आ रही है।

खासतौर पर उनकी छोटी नातिन अनन्या का मन अपने नाना के पास खूब लग रहा है। कभी वह नाना को अपने प्यारे नन्हे हाथों से खाना खिलाती है तो कभी नाना उसके खिलौनों से खूब खेलते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर इन दोनों की खुशी को खुद ब्या करने के लिए काफी है जब यह नन्ही बच्ची नाना के पेट पर मस्त होकर बैठी है और नाना खूब आनंदित दिख रहे हैं।

बता दें कि पूरा दिन इन्हें मिलने और हाल-चाल जानने वालों का तांता लगा रहता है। प्रदेश व केंद्र के पक्ष- विपक्ष के कई बड़े चेहरे उनके खैरखवा जानने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन मस्त अंदाज और रफ एंड टफ मिजाज वाले अनिल विज पहले की तरह ही पूरी तरह से खुश नजर आते हैं यानि परिस्थिति कैसी भी हो अनिल विज कभी मायूस नहीं होते।

आपको बता दे कि अनन्या अनिल विज जी की छोटी नातिन है। इससे बड़ी नातिन वान्या के साथ खेलते हुए भी इनकी तस्वीर खूब अखबारों की सुर्खियां बन चुकी है। अनिल विज के दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ा है और दोनों नातिन वान्या और अनन्या ने अपने नन्हे प्यारे हाथों से इस प्लास्टर पर शानदार पेंटिंग की है। जिसे देखकर इनसे मिलने आए सभी लोग बेहद हैरान व खुश तो होते ही हैं लेकिन इस पेंटिंग की चर्चा भी सभी करते हैं।

Related Articles

Back to top button