ब्रेकिंग
Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ... Jaipur News: मालवीय नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर; 5 धार्मिक स्थलों समेत अतिक्रमण मुक्त हुआ... Mumbai Water Crisis: मुंबई में पानी का संकट गहराया; टैंकर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमा पान...
दिल्ली/NCR

Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंगे शामिल; जानें कब तक रहेंगे बाहर?

दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को बड़ी राहत मिली है. कड़कड़डूमा कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की अंतरिम जमानत दी है. कोर्ट ने इमाम को अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए जमानत दी है. जमनात देते हुए कोर्ट ने शरजील इमाम से कहा कि वह इस दौरान मीडिया से संपर्क न करें और न ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें.

जानकारी के मुताबिक एडिशनल सेशन जज समीर बाजपेई की कोर्ट ने शरजील इमाम को 20 मार्च से 30 मार्च तक अंतरिम जमानत दी है. शरजील ने कोर्ट में अर्जी देकर 10 दिनों की अंतरिम रिहाई की मांग की थी. शरजील ने कहा था कि उनके भाई की शादी है और उनकी मां की तबीयत भी ठीक नहीं है और उनकी देखभाल करने वाला कोई दूसरा नहीं है. ऐसे में उन्हें कुछ समय के लिए बाहर जाने की इजातत दी जाए.

सोशल मीडिया और मीडिया से संपर्क करने पर रोक

इन परिस्थितियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने मानवीय आधार पर राहत देते हुए शरजील इमाम को 10 दिनों के लिए जेल से बाहर आने की अनुमति दे दी. जिसके बाद अब शरजील 10 दिन के लिए जेल से बाहर आ सकेंगे. हालांकि कोर्ट ने उनसे साफ कहा है कि न ही वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करेंगे और न ही इस दौरान मीडिया से संपर्क करेंगे.

लंबे समय से तिहाड़ जेल में बंद हैं शरजील इमाम

शरजील इमाम दिल्ली दंगों की साजिश रचने और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में काफी लंबे समय से तिहाड़ जेल में हैं. दिल्ली के नोर्थ ईस्ट इलाके में साल 2020 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(NRC) को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ था. इस दौरान काफी बवाल मचा था. हिंसा और आगजनी के दौरान 53 लोगों की मौत हो गई थी.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शरजील इमाम और अन्य आरोपियों के खिलाफ UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हुआ है. 10 दिन की यह अंतरिम जमानत खत्म होते ही शरजील इमाम को वापस तिहाड़ जेल लौटना होगा.

Related Articles

Back to top button