ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
हरियाणा

ड्यूटी पर ‘काल’ का बुलावा! अचानक उठा पेट दर्द और चंद मिनटों में बुझ गया घर का चिराग; सहकर्मियों की आँखों में आए आँसू

फरीदाबाद:  फरीदाबाद स्थित स्टड्स कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। हालत बिगड़ने पर साथी कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कर्मचारी की मौत की खबर मिलते ही कंपनी के अन्य कर्मचारियों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए इसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।उनका कहना है की मृतक को गेट पास नहीं दिया गया

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों व कर्मचारियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे और पीड़ित पक्ष के बयान मिलेंगे, उसी के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button