ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
देश

5 से 15 जून तक चलेगा 17वीं लोकसभा का पहला सत्र: सूत्र

देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत एनडीए सरकार की ऐतिहासिक जीत के बाद  17वीं लोकसभा का पहला सत्र 5 से 15 जून तक चलेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से इसकी शुरूआत होगी।

बता दें कि इसमें प्रोटेम स्पीकर चुने गए सांसदों को शपथ दिलाएंगे और फिर नए स्पीकर की नियुक्ति होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों का परिचय कराएंगे। सोलहवीं लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त हो रहा है।
गौरतलब है कि भारतीय संसद के तीन अंग राष्ट्रपति, राज्यसभा और लोकसभा होते हैं। भारतीय संसद का संचालन नईदिल्ली स्थित संसद भवन से होता है। राष्ट्रपति के पास दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने, स्थगित करने और लोकसभा को भंग करने की शक्ति होती है। लोकसभा में देश की जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि होते हैं। इनकी संख्या 545 है। वहीं राज्यसभा एक स्थायी सदन है। इसमें सदस्यों की संख्या 250 है। राज्यसभा के सदस्य 6 सालों के लिए चुने जाते हैं। राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य प्रत्येक 2 वर्ष में सेवानिवृत्त हो जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button