ब्रेकिंग
Deoghar Crime News: जसीडीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ भागलपुर का तस्कर ग... Giridih Revenue Camp: गिरिडीह में 9 जून से विशेष राजस्व शिविर; अब पंचायत स्तर पर सुलझेंगे जमीन विवाद Godda Netball News: पुडुचेरी में नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का चयन; गोड्डा में लगा समर कैंप Bilaspur Crime News: बिलासपुर में दरिंदगी; तोरवा और सिरगिट्टी में नाबालिगों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्... MCB News: चिरमिरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई; घर में अवैध शराब बेच रहे युवक को 49 लीटर महुआ शराब के साथ द... Korba Crime News: बोलेरो से कुचलने का प्रयास और कनपटी पर तानी पिस्तौल; कोरबा में एएसआई के बेटे समेत ... Women Bikers in Chhattisgarh: रायपुर से बारनवापारा तक महिला बाइकर्स की ऐतिहासिक राइड; सड़क सुरक्षा का... Dhamtari Crime News: गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी चोट; 44 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गि... MCB Political News: मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में विकास कार्यों को लेकर संग्राम; कांग्रेस ने लगाया भेदभा... Balod PDS Rice Quality: विधायक संगीता सिन्हा ने PDS चावल की गुणवत्ता पर उठाए सवाल; कहा- 'अखाद्य है स...
देश

16 जिलों में चल रहा सेवा भारती का राहत कार्य, 70 हजार से अधिक लोगों को कराया भोजन

रांची। आरएसएस की अनुषांगिक संस्था सेवा भारती कोरोना वायरस के कारण जारी लाॅकडाउन के कारण परेशान लोगों की मदद 28 मार्च से लगातार कर रही है। सेवा भारती ने रांची के अपने प्रांतीय कार्यालय से जरूरतमंदों को भोजन कराने का काम शुरू किया। झारखंड के 16 जिलों में सेवा व राहत का कार्य सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। इन केंद्रों पर प्रत्येक दिन लोगों को भोजन कराया जाता है। 4 मई तक 70000 लोगों ने इन केंद्रों से भोजन लिया। इस सेवा कार्य को लाॅकडाउन की अवधि तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

मंगलवार को सेवा भारती के प्रांतीय कार्यालय रांची के सेवा निकेतन में प्रांत टोली की एक अनौपचारिक बैठक हुई। बैठक में लॉकडाउन के दौरान सेवा भारती, झारखंड द्वारा विभिन्न जिलों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही जिलावार सेवा कार्यों के वृत आंकड़ों में एकत्रित किए गए।

बैठक में प्रांतीय सह सचिव ऋषि पाण्डेय ने सेवा कार्यों के बारे में बताया कि लॉकडाउन के कारण अपने समाज के अभावग्रस्त, दिहाड़ी मजदूर, प्रवासी कामगार-विद्यार्थी, वृद्ध, असहाय जैसे जरूरतमंदों के लिए सेवा व राहत कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। विगत 28 मार्च से अब तक सुखा राशन- 6,715, पका भोजन पैकेट- 62,734, मास्क-2,660, सैनिटाइजर व साबुन-425, औषधि- 210, जनसंपर्क-565, पशु चारा- 682, सुरक्षा किट- 1000 सहित 29,086 परिवारों के महिला-पुरुष व बच्चे लाभान्वित हुए।

साथ ही कोरोना वायरस से सावधानी व बचाव के तौर-तरीकों से लोगों को अवगत कराया गया एवं जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को जागृत किया गया। इस तरह से लॉकडाउन के अंतर्गत सेवा भारती द्वारा आगे भी 17 मई तक सेवा कार्य जारी रहेगा। बैठक में राष्‍ट्रीय सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि सेवा भारती गरीब व असहाय लोगों की मदद हमेशा से करती रही है। हमलोग प्रचार व वाहवाही लेने के लिए यह काम नहीं करते हैं। जरूरतमंदों की हमेशा सेवा करते रहेंगे। बैठक में महानगर अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा, चंद्रकांत रायपत, पूनम आनंद, जितेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button