ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
हरियाणा

Gurugram Crime News: ₹3000 के लेनदेन में किशोर की हत्या, गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; सेक्टर-57 इलाके में मची अफरा-तफरी

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-16 में महज 3 हजार रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि 24 वर्षीय युवक ने 17 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया है.

गुरुग्राम में किशोर की हत्या: मामला 10 मार्च 2026 की शाम का है. गुरुग्राम पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सेक्टर-16 के पास एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है. जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घायल युवक को अस्पताल ले जाया जा चुका था. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान 17 वर्षीय केशव के रूप में हुई है. जो मूल रूप से पलवल के गांव बड़ा बैजपुर का निवासी है.

3 हजार रुपये के लेन-देन का मामला: पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा खूनी खेल उधार के पैसों को लेकर शुरू हुआ था. मृतक केशव के दोस्त धीरज ने आरोपी मानू (24 वर्ष) से दिसंबर 2025 में 3 हजार रुपये उधार लिए थे. मानू लगातार पैसों की वसूली के लिए धीरज पर दबाव बना रहा था. केशव अपने दोस्त का पक्ष लेते हुए मानू को दबाव ना बनाने की बात कहता था, जिससे दोनों के बीच रंजिश पैदा हो गई.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया: घटना के दिन फोन पर हुई गरमा-गरम बहस के बाद केशव, मानू के कार्यस्थल के पास पहुंचा. वहां विवाद इतना बढ़ गया कि मानू ने पहले से साथ रखे चाकू से केशव पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आरोपी को डर था कि केशव और उसके साथी उस पर हमला कर सकते हैं, इसलिए वह पहले से ही हथियार लेकर आया था. सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी मानू को शीतला कॉलोनी इलाके से धर दबोचा है. क्राइम सीन का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.

वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद: गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार के मुताबिक किशोर की हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है. मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button