ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Assembly: अलसी बीज वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाई जांच की मांग; जानें क्या है पूरा विवाद

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में रायगढ़ जिले में अलसी बीज वितरण से जुड़ा कथित भ्रष्टाचार का मामला जोरदार तरीके से उठा. कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सदन में बीज खरीद और वितरण प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए और सरकार से जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

क्या है मामला?

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उमेश पटेल ने कहा कि रायगढ़ जिले में किसानों को वितरित किए गए अलसी बीज की खरीद में नियमों का पालन नहीं किया गया. उनके अनुसार बीज निगम ने पारदर्शिता बरतने के बजाय अपने पसंदीदा ठेकेदार से बीज खरीदे, जिससे पूरे मामले में भ्रष्टाचार की आशंका पैदा होती है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजों की गुणवत्ता जांचने और ग्रेडिंग करने के लिए आवश्यक बुनियादी व्यवस्था तक उपलब्ध नहीं थी. यहां तक कि बीज की ग्रेडिंग के लिए जरूरी छननी जैसी साधारण व्यवस्था भी नहीं थी.

मुआवजे और कार्रवाई की मांग

कांग्रेस विधायक ने बताया कि सरकार द्वारा वितरित बीज से हुई खेती में लगभग 158 हेक्टेयर क्षेत्र का उत्पादन रिजेक्ट कर दिया गया, जिससे करीब 85 प्रतिशत किसानों का रकबा प्रभावित हुआ. उन्होंने कहा कि इससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है. उमेश पटेल ने सरकार से सवाल किया कि क्या इस मामले में बीज निगम के प्रबंध निदेशक और बीज प्रमाणीकरण अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने किसानों को मुआवजा देने की भी मांग की.

जब सरकार खुद मान रही है कि गलती हुई है, तो प्रभावित किसानों को कम से कम 8500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मुआवजा दिया जाना चाहिए.- उमेश पटेल, विधायक

कृषि मंत्री का जवाब

मामले पर जवाब देते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही या भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पूरे मामले की जांच सक्षम अधिकारी से कराई जाएगी. जांच में जो भी अधिकारी या संबंधित व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.- कृषि मंत्री, रामविचार नेताम

सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. इसलिए यदि बीज खरीद या वितरण प्रक्रिया में कहीं भी अनियमितता सामने आती है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित किया जाएगा. विधानसभा में उठे इस मुद्दे के बाद अब पूरे मामले की जांच और संभावित कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे बड़ी संख्या में प्रभावित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button