ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
झारखण्ड

Bokaro Crime News: बोकारो व्यवसायी को गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस; शहर में अलर्ट

बोकारो: गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से BMW कंपनी को धमकी भरा संदेश मिलने के बाद बोकारो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर ऑडियो-वीडियो वायरल कर वासेपुर के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नाम से धमकी दी गई थी. बोकारो में वायरल एक ऑडियो में खुद को प्रिंस खान बताने वाले शख्स ने बोकारो बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में बंसल ग्रुप के निर्माणाधीन बीएमडब्लू फैक्ट्री में बम फेंकने की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि “फैक्ट्री के सुरेश सिंह का कान खोलने के लिए बम फेंकवाया था, मैनेज नहीं किया तो खोपड़ी खोल देंगे”. हालांकि फैक्ट्री में बमबाजी की किसी भी स्तर से पुष्टि नहीं हुई है.

गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से वायरल धमकी भरे ऑडियो में यह भी कहा गया है कि धनबाद एनकाउंटर में गोली का शिकार युवक से उसका कोई लेना-देना नहीं. वह फहीम के रेलवे के कामों में वर्चस्व चाहता है, उन दोनों के बीच कोई आएगा या उसके लड़‌कों को गोली मारी जाएगी, तो वह डॉक्टरों व व्यवसायियों को निशाना बनाएगा.

एसपी के निर्देश पर जांच शुरू

इधर, धमकी भरा ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बाद बोकारो एसपी हरबिंदर सिंह के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस के अनुसार बंसल ग्रुप की साइट पर पुलिस पेट्रोलिंग और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मामले के सत्यापन के बाद बोकारो पुलिस बीएमडब्लू कंपनी के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार कर सकती है.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी-एसपी

वहीं मामले को लेकर बोकारो एसपी हरबिंदर सिंह ने कहा कि एक ऐसा ऑडियो मिला है, जिसमें धमकी की बात कही जा रही है. हम लोगों ने इस मामले को लेकर उस जगह पर पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी है एवं जिन्हें धमकी दी गई है उनको भी अलर्ट रहते हुए पुलिस के संपर्क में रहने को कहा है. एसपी ने कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें तथ्य नहीं थे, लेकिन वीडियो के बाद जो मैसेज आया है उसका सत्यापन किया जा रहा है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. बोकारो पुलिस धनबाद पुलिस के भी टच में है. जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा.

एसपी ने कहा कि प्रिंस खान के नाम पर दूसरे लोग भी मैसेज भेज देते हैं, जैसा कि जमशेदपुर में भी मामला निकला था. उन्होंने कहा कि हो सकता है उसके किसी कॉम्पिटिटर ने भी उसके नाम से मैसेज भेजा हो, हम लोग जांच कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button