ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...
देश

जमशेदपुर के मानगो में पुलिस को देखकर भागा कपड़ा दुकानदार, गिरने से हो गई मौत

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर चार में बोलेरो पर सवार पुलिसकर्मियों को देख कपड़ा दुकानदार अकील समेत कई भागने लगे। दुकानदार सात नंबर  रोड में गिर गया। उसे चोट लगी। टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वह आजादनगर रोड नंबर 11 बागानशाही का निवासी था। उसके पुत्र ने बताया कि लॉकडाउन में घर में खाने-पीने की कमी हो रही थी। कुछ दिन से पिता इस आस में दुकान में खोल रहे थे कि कुछ कमाई हो जाएगी। गौरतलब हैं कि लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं को छोड़ दूसरी दुकानें खोलने पर मनाही है। आदेश का उल्लघंन है।

ये कहते थाना प्रभारी

मानगो थाना के इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार सिंह, अंगरक्षक और चालक बोलेरो वाहन से रोड नंबर चार की ओर से गुजर रहे थे। पकड़े जाने या कानूनी कार्रवाई की भय से 10-15 लोग और कपड़ा दुकानदार सड़क की ओर भागने लगे। मानगो इंस्पेक्टर ने बताया कि वाहन को रोका भी नहीं गया था। भीड़ के भागने के बाद गश्ती करते हुए वे वापस थाना की ओर लौट आए। इस बीच सूचना मिली कि एक व्यक्ति भागने के दौरान सड़क पर गिरने के कारण घायल हो गया था। उसकी मौत हो गई है।

पुलिस को देखकर तीन युवक कूद गए थे तालाब में, दो की हो गई थी मौत

गौरतलब हैं कि कुछ दिन पहले बिरसानगर में कुछ ऐसा ही घटना हुई थी। पुलिस को देख तीन युवक सीटू तालाब में कूद गए थे। दो युवक तैरकर सुरक्षित निकल गए। एक युवक की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button