ब्रेकिंग
Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य...
पंजाब

Ludhiana Crime News: लुधियाना में गुंडाराज: पॉश कॉलोनी में खूनी खेल, बेखौफ बदमाशों ने सरेआम बरसाईं गोलियां; इलाके में दहशत

लुधियाना : महानगर अब अपराध की नगरी बनती जा रही है। शहर की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में बीती रात जो कुछ हुआ, उसने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गुंडों ने सरेआम गोलियां चलाकर दहशत फैला दी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात के बाद आरोपी शान से फरार हो गए।हालांकि सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है और अपराधी बेखौफ होकर सरेआम गोलियां चला रहे हैं फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है, लेकिन आरोपी अभी भी कानून की पहुंच से बाहर हैं।

घटनाक्रम के मुताबिक, सुदामा नाम का युवक अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गली नंबर 2 के कुछ युवकों ने जोमैटो से खाना मंगवाया था। डिलीवरी बॉय रास्ता भटक कर सुदामा के पास आ गया और ऑर्डर करने वाले युवकों को फोन करने लगा। जब एक युवक वहां खाना लेने पहुंचा, तो वह बिना किसी बात के डिलीवरी बॉय पर भड़कने लगा। पास खड़े सुदामा ने जब यह मंजर देखा, तो आरोपी युवक उस पर भी उबल पड़ा और बहस करने लगा कि “तू मुझे देख क्यों रहा है?”

मामला बढ़ता देख सुदामा ने अपने भाई मुकेश को मदद के लिए बाहर बुलाया। बस इतनी सी बात पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों का एक और साथी ‘काली थार’ में सवार होकर फिल्मी स्टाइल में पहुंचा और आते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सीधे सुदामा के पैर में जा लगी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। गोलियों की गूंज सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी सरेआम धमकियां देते हुए फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button