ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
छत्तीसगढ़

Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल

रायपुर: 25 मार्च से 3 अप्रैल तक नेशनल ट्राइबल गेम्स खेलो इंडिया का आयोजन किया जा रहा है. नेशनल ट्राइबल गेम्स का आज पांचवां दिन है. शनिवार को चौथे दिन ट्राइबल गेम्स दिवस 4 राउंड अप वेटलिफ्टर निकिता ने छत्तीसगढ़ को दिलाया पहला स्वर्ण पदक. तैराकी में ओडिशा की महिलाओं का दबदबा. तैराकी में ओडिशा की महिलाओं ने सभी तीन स्वर्ण पदक हासिल किए. जबकि अरुणाचल प्रदेश के पुरुषों ने वेटलिफ्टिंग में 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किए.

खेलो इंडिया ट्राइबल्स गेम्स 2026

असम के भाई-बहन निबिर क्रो और वायोलिना क्रो ने साथ जश्न मनाया. निबिर ने स्वर्ण और वायोलिना ने कांस्य पदक जीता. कर्नाटक 15 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा. ओडिशा दूसरे और असम तीसरे स्थान पर रहा. वहीं, वेटलिफ्टर निकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक दिलाया. जबकि ओडिशा की महिला तैराकों ने तैराकी स्पर्धाओं में तीनों स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाते हुए चौथे दिन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में अपना दबदबा कायम रखा.

महिलाओं के 77 किलोग्राम वर्ग में निकिता ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता और मेजबान छत्तीसगढ़ के लंबे इंतजार को खत्म किया. निकिता ने साई मीडिया से कहा कि “यह मेरे लिए खास पल है क्योंकि यह खेलो इंडिया में मेरा पहला स्वर्ण पदक है. मैंने पूरे साल इन खेलों की तैयारी की थी और वेट-इन के समय ही मुझे विश्वास था कि मैं स्वर्ण जीतूंगी.” तैराकी में ओडिशा की श्रेष्ठता साफ नजर आई. रितिका मिंज ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि अंजलि मुंडा ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में बाजी मारी. इसके बाद ओडिशा की टीम ने 4×100 मीटर मेडले रिले में भी स्वर्ण जीतकर दिन का शानदार समापन किया.

तैराकी में असम के भाई बहन ने किया कमाल

तैराकी प्रतियोगिता में असम के भाई-बहन निबिर क्रो और वायोलिना क्रो ने क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीते. निबिर ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में 31.31 सेकंड का समय लेकर कर्नाटक के धनीश एन को 31.39 सेकंड को पीछे छोड़ा. इससे पहले वायोलिना ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 1:16.62 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता. जबकि ओडिशा की रितिका मिंज 1:12.93 सेकंड और कृष्णा प्रिया नायक 1:15.77 सेकंड ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए.

अंजलि मुंडा इस प्रतियोगिता की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रहीं. जिन्होंने कुल 5 स्वर्ण पदक जीते. जिसमें से 4 व्यक्तिगत स्पर्धाओं में आए. अरुणाचल प्रदेश ने भी पदक तालिका में मजबूती दिखाई और पुरुषों की वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं में दोनों स्वर्ण पदक जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की. वहीं असम के लिए यह दिन खास रहा, जहां भाई-बहन निबिर क्रो और वायोलिना क्रो ने क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया

खिलाड़ी कर रहे अपने राज्य का नाम रोशन

पदक तालिका में कर्नाटक 15 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है. ओडिशा दूसरे स्थान पर है, जबकि असम तीसरे स्थान पर काबिज है. मेजबान छत्तीसगढ़ एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य सहित कुल आठ पदकों के साथ सातवें स्थान पर है. कर्नाटक ने तैराकी प्रतियोगिता का समापन 15 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ किया. कर्नाटक के मणिकांत एल ने 8 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया. जबकि धनीश एम ने 5 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किए. महिला वर्ग में कर्नाटक की मेघांजलि ने 4 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीते.

Related Articles

Back to top button