ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

PM मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष माइकल से की बात, कोरोना पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल के साथ कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति पर बात की। दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान भारत और यूरोपीय संघ में कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति तथा उससे निपटने के लिए किए जा रहे उपायों को साझा किया। उन्होंने महामारी के समय जरूरी दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने सहित विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग की सराहना की।

इस स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर तालमेल के महत्व पर भी उन्होंने बल दिया। दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ सामरिक साझेदारी को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया और इस बात पर सहमति जताई कि दोनों देशों के अधिकारी भारत-यूरोपीय शिखर सम्मेलन की अगली बैठक का एजेन्डा तैयार करने की दिशा में मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कोरोना संकट और उसके बाद की स्थिति से निपटने के लिए संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति जताई।

Related Articles

Back to top button