ब्रेकिंग
धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र
हरियाणा

हिमाचल एंट्री टैक्स के विरोध में बरोटीवाला बॉर्डर पर भारी प्रदर्शन; हरियाणा के वाहन चालकों ने खोला मोर्चा

नालागढ़/चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से 1 अप्रैल से एंट्री टैक्स में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध तेज हो गया है. पहले पंजाब में विरोध की लहर उठी थी, अब हरियाणा के लोग भी बॉर्डर क्षेत्रों में प्रदर्शन कर रहे हैं. फैसले से नाराज लोगों का कहना है कि यह बढ़ोतरी आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है.

बरोटीवाला टोल पर प्रदर्शन: वहीं, बरोटीवाला एंट्री टोल पर सोमवार सुबह हरियाणा के सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए. पंचायत प्रतिनिधियों, बीडीसी सदस्यों और स्थानीय नेताओं की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. इस दौरान लोगों ने कुछ समय के लिए टोल को फ्री कर दिया और फैसले के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम: बिगड़ते हालात को देखते हुए हरियाणा और हिमाचल प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची. तहसीलदार बद्दी जितेंद्र ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की. प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की और उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया.

5 किलोमीटर दायरे में छूट की मांग: प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि बॉर्डर से 5 किलोमीटर के दायरे में टोल टैक्स पूरी तरह माफ किया जाए. उनका कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों का रोजमर्रा का आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में यह बढ़ोतरी अनुचित है.

टोल फ्री व्यवस्था बहाल की मांग: प्रदर्शनकारी लक्ष्मण दास ने कहा कि, “हमारा हिमाचल से गहरा सामाजिक और पारिवारिक संबंध है. हम नियमित रूप से हरिपुर और बाबा बालकनाथ जैसे धार्मिक स्थलों पर जाते हैं. टोल टैक्स बढ़ने से हमें अपने ही क्षेत्र में आने-जाने के लिए अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है. हमारी मांग है कि पहले की तरह टोल फ्री व्यवस्था बहाल की जाए.”

आंदोलन की चेतावनी: प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि, “अगर सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया तो हम बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल होंगे. जरूरत पड़ी तो सड़क जाम भी किया जाएगा.” वहीं, तहसीलदार जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि, “लोगों को शांतिपूर्वक समझाया गया है और उनका मांग पत्र सरकार तक भेज दिया गया है. सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी.”

Related Articles

Back to top button