ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
पंजाब

जालंधर के पॉश इलाके में महिला से सरेराह वारदात! दहशत में लोग, पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

जालंधर में चोरी और लूटपाट की वारदातें बढ़ती जा रही है। ऐसा ही मामला बस्ती गुजा से सामने आया। यहां महिला को बाइक सवार बदमाश ने निशाना बनाया और उसके कान से सोने की बाली खींच ली। इस दौरान महिला को चोट भी आई है।

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति और बेटी के साथ चेकअप करवाकर पैदल घर जा रही थी। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर आया युवक अचानक उनके पास पहुंचा और झपट्टा मारकर बाली छीन ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी फरार हो गया।

घटना के बाद इलाके में लोगों में रोष पाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और लोग अब खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

Related Articles

Back to top button