ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
छत्तीसगढ़

Sadar Bazar News: सदर बाजार में चलेगा बुलडोजर! पुराने नक्शे के आधार पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, प्रशासन ने खींचा खाका

बालोद : 1 जनवरी 2012 को बालोद जिला अस्तित्व में आया. जिला निर्माण के बाद लोगों की आवाजाही बढ़ी लेकिन अतिक्रमण की वजह से सड़कें लगातार सकरी होती चली गई. बालोद के सदर बाजार इलाके में गाड़ियों के आवाजाही के कारण बड़ा जाम लगता है.प्रशासन ने सदर बाजार को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए पहल शुरु की है. प्रशासन अब पुराने नक्शे के आधार पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगा.अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए सदर बाजार में नापजोख और मार्किंग शुरु कर दी गई है. आने वाले कुछ दिनों में बड़ी कार्रवाई शहर के बीचों बीच होगी. इस कार्रवाई के बाद से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों की राह आसान होगी.

सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की तैयारी

सदर बाजार को अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए बैठकों का दौर शुरु हो चुका है.इसके साथ ही कलेक्टर ने अपनी पूरी टीम के साथ शहर का निरीक्षण किया है.प्रशासनिक कड़ाई के परिणाम स्वरूप अब शहर संवारने लगा है. पहले शहर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 के आसपास अतिक्रमण हटाया गया.इसके बाद बारी मिनी माता चौक से मधुचौक तक की है.

कलेक्टर ने माना तंग हो गया सदर

प्रशासन की इस कार्रवाई पर पूरे शहर की नजर टिकी हुई है. इससे पहले भी कई बार इस तरह के प्रयास किए गए लेकिन रसूख और पहुंच के कारण सदर बाजार अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका.वहीं अतिक्रमण के खिलाफ कुछ व्यापारी न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी कर रहे हैं.कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने बताया कि बालोद शहर का सदर मार्ग सकरा हो गया है. दो गाड़ियां एक साथ नहीं गुजर सकती है.

जनता से ही मांग आ रही थी कि इसे व्यवस्थित किया जाए. जिसे देखते हुए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है और सर्वे के अनुसार जो भी पाया जाएगा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी- दिव्या मिश्रा,कलेक्टर

सड़कों तक निकाले सामान, सायकल रखने तक की जगह नहीं

दुकानदारों को ग्राहकों को व्यवस्था देने का नियम है.लेकिन सदर बाजार में साइकिल रखने तक की जगह नहीं बचती.बड़ी गाड़िया बाजार के अंदर आने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है. आलम ये है कि लोग अब इस सदर मार्ग से गुजरने तक से कतराते हैं. प्रशासन ने पहले से 3 दिन का समय दिया गया था लेकिन व्यापारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. अब प्रशासन जल्द ही एक्शन मोड में आएगा,कई दुकानदार ऐसे हैं जो दुकान का ज्यादातर सामान बाहर निकाल कर रखते हैं और इस क्षेत्र में पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है.

पुराने नक्शे के हिसाब से होगी कार्रवाई

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पुराने नक्शे के हिसाब से इसका नाप किया जा रहा है. कहीं 12 मीटर कहीं 20 तो कहीं 40 मीटर तक भी सड़क चौड़ा है, नया नक्शा इसका नहीं बना है तो जाहिर सी बात है अब कार्रवाई होती है तो लोगों को काफी राहत मिलेगी.

Related Articles

Back to top button