ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
छत्तीसगढ़

Agriculture & Veterinary Admission 2026: कृषि और पशु चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, यहाँ देखें आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा का पूरा शेड्यूल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी कृषि, उद्यानिकी और पशु चिकित्सा महाविद्यालयों में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. सीजी व्यापमं (CG Vyapam) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए PAT (Pre-Agriculture Test) और PPVT (Pre-Polytechnic Veterinary Test) प्रवेश परीक्षाओं के लिए अधिकारिक सूचना जारी कर दी है.

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले छात्र इन तारीखों का विशेष ध्यान रखें.

  • ऑनलाइन आवेदन शुरु होने की तिथि: 13 अप्रैल, 2026 से
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 अप्रैल, 2026
  • एंट्रेंस एग्जाम की संभावित तिथि: 21 जून, 2026
  • परीक्षा केंद्र: सभी 33 जिला मुख्यालय

किन विश्वविद्यालयों के अंतर्गत मिलेगा प्रवेश

संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों के कॉलेजों में सीटें भरी जाएंगी.

  • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर
  • महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग
  • दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग

इनके अंतर्गत संचालित 33 कृषि महाविद्यालयों, 17 उद्यानिकी, 4 कृषि अभियांत्रिकी (Engineering) सहित मत्स्य पालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी और पशु चिकित्सा महाविद्यालयों में छात्र प्रवेश ले सकेंगे.

छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए ‘जीरो फीस’ सुविधा

राज्य शासन के विशेष निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत दी गई है. अभ्यर्थी को आवेदन के समय ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा, लेकिन यदि अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित होता है, तो व्यापम उसका पूरा परीक्षा शुल्क वापस कर देगा.

Related Articles

Back to top button