ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
झारखण्ड

रांची: बुधवार को सारंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश और शैलेश कुमार दुबे को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया गया है. गुरुवार को रांची स्थित अस्पताल से लेकर एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया है.

बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया

सारंडा में हुए नक्सली मुठभेड़ में घायल कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश और शैलेश कुमार दुबे को डॉक्टर ने एम्स रेफर कर दिया है. बुधवार को नक्सलियों के साथ हुए एनकाउंटर में सत्य प्रकाश और शैलेश कुमार दुबे जख्मी हो गए थे, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था.

रांची में इलाज के बाद गुरुवार को डॉक्टर ने दोनों के बेहतर इलाज को लेकर दिल्ली जाने की सलाह दी. जिसके बाद रांची ट्रैफिक पुलिस के द्वारा अस्पताल से लेकर एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया.

4 से पांच मिनट में एयरपोर्ट पहुंचाया गया

जैसे ही ट्रैफिक पुलिस को यह सूचना मिली कि घायल इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश और शैलेश कुमार दुबे को एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए दिल्ली भेजना है, तुरंत ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने अपनी टीम को एक्टिव किया. आनन-फानन में अस्पताल से लेकर रांची एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बना दिया गया. एक घंटे के अंतराल पर दोनों घायलों को मात्र 4 से 5 मिनट के बीच रांची एयरपोर्ट पहुंचा दिया गया.

रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि ट्रैफिक टीम ने ग्रीन कॉरिडोर बना कर दोनों घायलों को एयरपोर्ट काफी कम समय मे पहुंचा दिया गया.

Related Articles

Back to top button