ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
झारखण्ड

Dhanbad Crime News: एंबुलेंस के जरिए हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा; चालक गिरफ्तार

धनबाद: जिले में अवैध शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एंबुलेंस का इस्तेमाल शराब तस्करी में किया जा रहा था. टुंडी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस पूरे खेल का भंडाफोड़ किया है. इसकी पुष्टि टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने की है.

टुंडी थाना के सामने वाहनों की जांच में सफलता

थाना प्रभारी ने बताया कि थाना गेट के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध एंबुलेंस (UP16AT-1910) को रोका. जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए. एंबुलेंस में मरीज या चिकित्सा उपकरण नहीं, बल्कि भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब लदी हुई थी.

एंबुलेंस से 33 पेटी शराब बरामद

पुलिस ने एंबुलेंस से कुल 33 पेटी शराब बरामद की है. जिसमें विभिन्न कंपनियों की कुल 885 शराब की बोतलें रखी थी. इस मामले में पुलिस ने एंबुलेंस चालक प्रकाश रवानी को गिरफ्तार कर लिया है. चालक बलियापुर थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ का निवासी है.

थाना प्रभारी उमाशंकर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में अवर निरीक्षक कृष्णा पाहन, सुधीर कुमार, कन्हैया लाल मंडल और उपेंद्र यादव ने अहम भूमिका निभाई. थाना प्रभारी ने कहा कि यह सिर्फ एक कड़ी है और इसके पीछे एक बड़ा संगठित शराब तस्करी नेटवर्क सक्रिय हो सकता है. पुलिस तमाम बिंदुओं पर आगे की जांच कर रही है.

एंबुलेंस चालक गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है. थाना प्रभारी ने दावा किया कि जल्द ही इस सिंडिकेट के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button