ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
झारखण्ड

Jharkhand High Court Action: बोकारो के चर्चित ‘पुष्पा केस’ में हाईकोर्ट की बड़ी सख्ती! DNA जांच के लिए कोलकाता भेजे जाएंगे सैंपल, 2 हफ्ते का अल्टीमेटम

रांची: बोकारो से लापता पुष्पा कुमारी मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने बरामद नरकंकाल और पीड़िता के माता-पिता के DNA सैंपल की जांच कोलकाता स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री में कराने का आदेश दिया है. साथ ही राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर DNA जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है. पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता विंसेंट रोहित ने ईटीवी भारत को यह जानकारी दी है.

बरामद कंकाल का रिम्स में होगा पोस्टमार्टम

सुनवाई के दौरान जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने बरामद कंकाल का पोस्टमार्टम रांची के रिम्स में कराने का भी निर्देश दिया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि DNA टेस्ट की प्रक्रिया में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए. सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि माता-पिता का सैंपल लिया जा चुका है.

मामले के शीघ्र निष्पादन का डीजीपी ने दिलाया भरोसा

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट के निर्देश पर डीजीपी, बोकारो एसपी, एफएसएल निदेशक और नई गठित एसआईटी टीम अदालत में पेश हुए. डीजीपी ने मामले के शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिया. वहीं एसआईटी टीम सभी दस्तावेजों के साथ कोर्ट में मौजूद रही और उससे विस्तृत पूछताछ भी की गई.

कोर्ट ने की सख्त मौखिक टिप्पणी

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने बताया कि मामले में लापरवाही के आरोप में संबंधित थाना प्रभारी समेत 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. हालांकि कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल निचले स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए थी.

पीड़ित पक्ष ने पुष्पा का नर कंकाल होने पर जताया संदेह

पीड़ित पक्ष की ओर से अधिवक्ता विंसेंट रोहित ने कोर्ट में दलील देते हुए बरामद कंकाल की पहचान पर संदेह जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की.
हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 7 मई को निर्धारित करते हुए बोकारो आईजी, डीआईजी, एसपी और एसआईटी प्रमुख को रिपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

गौरतलब है कि पुष्पा कुमारी 31 जुलाई 2025 से लापता है. इस मामले में उसकी मां ने हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर की थी. कोर्ट की सख्ती के बाद ही जांच में तेजी देखने को मिल रही है. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी दिनेश महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

Related Articles

Back to top button