ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
छत्तीसगढ़

GPM Road Accident: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज रफ्तार बाइक का कहर, दो की दर्दनाक मौत; जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क में घूम रहे पांच दोस्तों को पीछे से टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों दोस्तों को इसमें चोट आई.वहीं एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

कैसे हुई घटना ?

मरवाही थाना क्षेत्र के गनैया गांव निवासी दुर्गेश यादव ने कुछ दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी. सोमवार शाम वो अपने घर से मरवाही जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया. मरवाही-लोहारी मुख्य मार्ग पर महादेव वाटिका के सामने सड़क किनारे टहल रहे पांच दोस्तों को बाइक चालक दुर्गेश यादव ने अपनी तेज रफ्तार पल्सर बाइक से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में एक युवक की मौत

हादसे में रवि चंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. वहीं ईश्वर केवट और कृष्णा केवट को सिर में गंभीर चोटें आई हैं.दोनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है. वहीं आदित्य केवट का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया, जबकि योगेश्वर केवट का हाथ टूटा है.

बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत
दुर्घटना में बाइक चालक दुर्गेश यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया था. सभी घायलों को तत्काल मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रवि चंद्रा को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल दुर्गेश यादव सहित अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहां इलाज के दौरान बाइक सवार दुर्गेश यादव की भी मौत हो गई.

बाइक अत्यधिक रफ्तार में थी और अचानक पीछे से टक्कर मार दी. जिससे हम सब संभल नहीं पाए. घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई- आदित्य केवट, घायल

मरवाही पुलिस फिलहाल मामले में अपराध दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है.वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा का कहना है मामले में जांच जारी है और घटना की वजह बाइक का रफ्तार में होना है.

Related Articles

Back to top button