ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
हरियाणा

Faridabad News: फरीदाबाद की नहर में 2 बच्चों संग पिता ने लगाई छलांग; 5 किमी दूर जिंदा मिला एक बेटा, दूसरे की तलाश जारी

फरीदाबाद: फरीदाबाद जिले के डीग फतेहपुर बिल्लोच स्थित आगरा नहर में पिता ने अपने दो बच्चों के साथ आगरा नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को व्यक्ति की बाइक नहर के पुल पर खड़ी हुई मिली है। 9 साल का बच्चा 5 किलोमीटर दूर नहर में ही जिंदा मिल गया है, बाकियों की तलाश जारी है।

पत्नी से विवाद के चलते परेशान

पुलिस सूत्रों से अनुसार व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह परेशान था। हांलाकि परिवार की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी नही दी गई है। सूचना पाकर पहुंची डायल 112 के पुलिस कर्मचारी सुरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम से उनके पास सूचना पहुंची थी कि आगरा नहर में कोई व्यक्ति अपने दो बच्चों को लेकर कूद गया है। यहां पर मौके पर आने के बाद उन्होंने एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की बाइक आगरा नहर के ऊपर बने पुल पर खड़ी हुई मिली है। युवक पलवल के गांव असावटी का रहने वाला बताया जा रहा है। व्यक्ति की बाइक भी पलवल नंबर के नाम से है। पुलिस का कहना है कि वो जांच कर रहे है।

1 दिन पहले डेंटल सर्जन भी कूदा था

बीते शनिवार की शाम को सचिन नाम के डेंटल सर्जन ने सेक्टर 17 के पुल से आगरा नहर में कूदकर अपनी जान दे दी थी। उसका भी पहले पत्नी के साथ वि‌वाद हुआ। जिसके बाद वह अपनी गाड़ी खड़ी करके नहर में कूद गया। सचिन बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था और वहीं पर उसने अपने दांतों का अस्पताल खोला हुआ था।

Related Articles

Back to top button