ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

West Bengal Election Results 2026: बंगाल में मोदी की ‘गारंटी’ और शाह की ‘रणनीति’ का जादू; 200 के करीब पहुंची BJP

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्व बहुमत की सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है और सत्ताधारी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पर काफी बढ़त बना ली है. इससे राज्य में बीजेपी की पहली बार सरकार बन रही है. पश्चिम बंगाल के इतिहास में यह पहला अवसर होगा, जब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी. इसके साथ ही 15 सालों से बंगाल में चल रही ममता बनर्जी सरकार का अंत दिख रहा है.

बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत पीएम मोदी की गारंटी और अमित शाह की रणनीति की जीत मानी जा रही है. चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कई जनसभाएं कीं और राज्य में परिवर्तन का आह्वान किया था. केंद्रीय योजनाओं को बंगाल में लागू करने का वादा किया था.

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करीब 15 दिनों तक बंगाल में रहे और राज्य के विभिन्न इलाकों में सभाएं की और हर विधानसभा सीट के लिए अलग रणनीति बनाई और यह रणनीति अब चुनाव परिणाम में दिख रहा है.

ममता का भरोसा VS मोदी की गारंटी

  1. 3,000 रुपए बनाम 1,500 रुपए और युवाओं पर बड़ा दांव: जहां टीएमसी ने 1,500 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया, वहीं बीजेपी ने सीधे दोगुना 3,000 रुपए देने का वादा किया.
  2. महिलाओं के लिए डबल डोज: ममता के लक्ष्मी भंडार 1500 के मुकeबले बीजेपी का वादा—हर महिला को 3,000 रुपए महीना देने का वादा किया. नारी सम्मान को बड़ा चुनावी हथियार बनाया.
  3. सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग: टीएमसी पर DA और वेतन विसंगति का आरोप लगाया. बीजेपी ने 45 दिन में 7th Pay Commission लागू करने का वादा किया.
  4. 33% महिला आरक्षण सरकारी नौकरियों में देने का वादा: सिर्फ नकद सहायता नहीं, रोजगार में भागीदारी का भी वादा किया.
  5. UCC का कार्ड: समान नागरिक संहिता—बीजेपी ने इसे एक कानून, सबके लिए के रूप में पेश किया, जो टीएमसी के नैरेटिव से अलग है.
  6. घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस: Detect, Delete, Deport—सीमा सुरक्षा और पहचान की राजनीति पर सीधा संदेश दिया और साफ कहा कि घुसपैठिओं को चुन-चुनकर बाहर करेगे.
  7. कानून-व्यवस्था बनाम कट-मनी: बीजेपी ने भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ खुद को विकल्प के रूप में पेश किया.
  8. उद्योग और सिंगूर पुनर्जीवन: सिंगूर को फिर औद्योगिक हब बनाने का वादा—रोजगार और निवेश का बड़ा संकेत दिया.
  9. केंद्रीय योजनाओं का पूरा लाभ: Ayushman Bharat जैसी योजनाओं को बंगाल में पूरी तरह लागू करने का वादा किया.
  10. विकसित बंगाल का विजन: टीएमसी के कल्याण मॉडल के मुकाबले बीजेपी ने विकास, निवेश, रोजगार और सुरक्षा का व्यापक ब्लूप्रिंट रखा.

बंगाल में BJP का उभार: बीजेपी और अमित शाह की रणनीति के 10 बड़े पॉइंट्स

  1. रणनीति, संयोग नहीं: भारतीय जनता पार्टी का विस्तार इत्तेफाक नहीं है. यह नेशनल प्लान और लोकल एक्शन का नतीजा है.
  2. नेशनल गाइडलाइन, लोकल एक्शन मॉडल: दिल्ली की रणनीति, जमीन पर सटीक क्रियान्वयन—यही पश्चिम बंगाल में गेमचेंजर बना.
  3. बूथ ही असली ताकत: 82,000 में से 71,000 बूथों पर पकड़—चुनाव की बिसात यहीं से पलटी.
  4. कमिटी मॉडल का माइक्रो मैनेजमेंट: मुस्लिम बहुल इलाकों को छोड़, हर बूथ पर संगठन और ग्राउंड कंट्रोल मजबूत किया.
  5. पुराने काडर की वापसी: हिंसा पीड़ित कार्यकर्ताओं को फिर से एक्टिव करना—कोर स्ट्रेंथ को रीबूट किया गया.
  6. दिल्ली से सीधा कंट्रोल: अमित शाह की निगरानी में केंद्रीय नेताओं को सीट-वार जिम्मेदारी दी गयी. रियल टाइम रिपोर्टिंग के लिए कहा गया.
  7. आरएससए का साइलेंट सपोर्ट सिस्टम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ड्रॉइंग रूम मीटिंग्स से घर-घर पहुंच—लो-की, हाई-इम्पैक्ट कैंपेन की गयी.
  8. कैडर पर भरोसा, स्टार्स से दूरी: टॉलीवुड चेहरे और दागी नेताओं से किनारा किया गया. इस बार फोकस सिर्फ अपने संगठन पर रहा.
  9. सोशल इंजीनियरिंग और कल्चरल एंट्री: पूर्वांचली, मारवाड़ी समाज और लोकल फुटबॉल क्लबों तक पहुंचकर नया वोट बैंक तैयार किया गया.
  10. नैरेटिव सेटिंग में बदलाव: जय श्री राम, घुसपैठ, महिला सुरक्षा—इन्हें जोड़कर मजबूत वैचारिक फ्रेमवर्क बनाया गया.

Related Articles

Back to top button