ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
मनोरंजन

Bandar Teaser Release: ‘बंदर’ बनकर लौट रहे बॉबी देओल; जानें कब रिलीज होगा टीजर और राम चरण-वरुण धवन से कैसे होगी टक्कर

Bandar Teaser: साल 2023 के आखिर में जब ‘एनिमल’ रिलीज हुई, तो बॉबी देओल ही सबसे ज्यादा चर्चा में रहे. उनका खूंखार विलेन बनना लोगों को खूब पसंद आया. 2024 और 2025 में भी एक्टर के खाते में खूब सारे प्रोजेक्ट्स रहे. कभी साउथ में विलेन बनकर एंट्री लेते थे, तो कभी बॉलीवुड फिल्मों के लिए चुने गए. पिछले साल आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी जबरदस्त काम किया था. इस साल की शुरुआत में ही उन्हें ‘थलपति विजय’ की ‘जन नायकन’ में दिखना था, पर मामला बन नहीं पाया. जी हां, वो फिल्म अब भी अटकी हुई है. लेकिन अब बॉबी देओल फाइनली ‘बंदर’ से वापसी करने जा रहे हैं. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी यह पिक्चर 5 जून को रिलीज होगी. जिसका अब टीजर आने वाला है, जानिए टाइम एंड डेट.

बॉबी देओल की ‘बंदर’ की राह आसान नहीं होने वाली है. जी हां, राम चरण की ‘पेड्डी’ 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. वहीं, दूसरी ओर वरुण धवन की अगली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’, जो 5 जून को रिलीज होगी. अब बॉबी देओल की अगली फिल्म से उम्मीदें काफी ज्यादा है. दरअसल अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ नॉन कमर्शियल फिल्म है, जिसमें आपको मसाला देखने को नहीं मिलेगा. इस ऑफबीट डार्क क्राइम-थ्रिलर में बॉबी देओल ने अपने अभिनय पर काफी काम किया है. उस पर कहानी भी जबरदस्त बताई जा रही है.

बॉबी देओल की ‘बंदर’ का टीजर कब आएगा?

अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ बॉबी देओल के लिए भी काफी चैलेंजिंग रही है. यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित पिक्चर है. जो एक टीवी स्टार (बॉबी देओल) की कहानी दिखाती है, जिस पर उसकी एक्स गर्लफ्रेंड ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. साथ ही वो एक भ्रष्टाचार से भरी न्याय व्यवस्था में फंस जाता है. हाल ही में बॉबी देओल का ‘बंदर’ से नया पोस्टर सामने आया है. वो चमचमाते कपड़ों में दिख रहे हैं, जैसे मानो डिस्को वाली थीम में. सामने माइक है और हाथों में गिटार. साथ ही फैन्स को जानकारी देते हैं कि बंदर का टीजर कल यानी 7 मई को आएगा. वहीं, 5 जून को फिल्म रिलीज की जाएगी. बॉबी देओल के अलावा पिक्चर में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, जितेंद्र जोशी, राज बी. शेट्टी और नागेश भोंसले भी काम कर रहे हैं.

दरअसल इस फिल्म को सुदीप शर्मा ने लिखा है और डायरेक्शन की जिम्मेदारी अनुराग कश्यप संभाल रहे हैं. जबकि, निखिल द्विवेदी इसे जी स्टूडियोज के साथ मिलकर बना रहे हैं.

Related Articles

Back to top button