ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
झारखण्ड

Deoghar AIIMS: श्रावणी मेले के श्रद्धालुओं के लिए देवघर एम्स में 15 बेड रिजर्व; डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा

देवघर: श्रावणी मेले को लेकर देवघर जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में लगा हुआ है. इसी क्रम में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने एम्स प्रबंधन के साथ एक अहम बैठक की. बैठक में श्रावणी मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष चर्चा हुई.

श्रद्धालुओं के लिए 15 बेड रिजर्व

उपायुक्त ने एम्स के अधिकारियों और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया. एम्स प्रबंधन ने उपायुक्त को आश्वस्त किया है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए 15 बेड रिजर्व रखे जाएंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज की सुविधा मिल सके.

इमरजेंसी से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम के गठन पर चर्चा

इसके साथ ही एम्स और जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए दोनों ओर से नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति पर सहमति बनी है. मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) के गठन पर भी चर्चा हुई. वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि एम्स की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का अधिकतम लाभ श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाए.

एम्स और जिला प्रशासन के बीच समन्वय

गौरतलब है कि सावन महीने में देवघर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आती हैं. ऐसे में देवीपुर स्थित एम्स, जिला प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र के रूप में काम करता है.

अब देखना होगा कि इस बार एम्स और जिला प्रशासन के बीच समन्वय कितना प्रभावी रहता है ताकि विशेष परिस्थितियों में श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके. बैठक में मेडिकल सुपरिटेंडेंट, डीटीओ, डीएसओ, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग और एम्स के कई अधिकारी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button