ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
मध्यप्रदेश

अशोक नगर में दान कर दी चार बीघा जमीन, क्योंकि गांव से छिन न जाए सीएम राइज स्‍कूल की सौगात

अशोकनगर ।   ईसागढ़ जनपद के गांव महिदपुर को प्रदेश सरकार से सीएम राइज स्कूल की सौगात मिली है। गांव में स्‍कूल स्‍थापित करने के लिए जमीन तलाशने की जिम्‍मेदारी राजस्‍व विभाग को दी गई है। राजस्‍व विभाग की ओर से जो जगह सीएम राइज स्‍कूल के लिए चिन्हित की गई, वहां मात्र 6 बीघा शासकीय जमीन उपलब्‍ध है। वहीं, सीएम राइज स्‍कूल के लिए कम से कम दस बीघा जमीन की आवश्‍यकता है। जमीन की अनुपलब्‍धता के चलते लोगों में चर्चा तेज हुई कि यदि गांव में पर्याप्‍त जमीन नहीं मिलेगी तो यह प्रोजेक्‍ट दूसरे गांव को दिया जा सकता है।

ग्रामीणों की चिंता जानकर गांव के ही बृजेंद्र सिंह ने छह बीघा शासकीय जमीन से लगी अपनी चार बीघा सड़क की जमीन, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रूपए है, दान करने का विचार बनाया। जमीन दान करने के अपने फैसले पर स्‍वजनों व रिश्‍तेदारों से विचार विमर्श करने के बाद बृजेंद्र सिंह जिला मुख्‍यालय स्थित कलेक्‍टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्‍होंने कलेक्‍टर से मुलाकात कर सीएम राइज स्‍कूल के लिए अपनी जमीन दान करने की पेशकश की। जिस पर कलेक्‍टर ने ईसागढ़ एसडीएम विजय यादव से मिलने की बात कही। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मैं अपनी चार बीघा जमीन स्‍वेच्‍छा से दान कर चुका, अब आगे जो भी प्रक्रिया होगी उसे मैं पूरा करूंगा। उन्‍होंने बताया कि उनके पिता यशवंत सिंह रघुवंशी व दादा नथन सिंह रघुवंशी ने भी गांव में अधिकांश शासकीय भवनों के निर्माण के लिए भूमि दान की है। पूर्वजों से मिले संस्‍कारों का ही परिणाम है कि आज मैंने भी जमीन दान करने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button