ब्रेकिंग
NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला ध... Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55%... Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- 'देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है... Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की ...
देश

योगी सरकार के खिलाफ बोला कांस्टेबल तो ऑर्डर आया- अभी बर्खास्त करो इसे

इटावाः उत्तर प्रदेश में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त करने की मांग करने पर पीएसी (प्रोविंशियल आर्म्ड कॉन्स्टेब्युलरी) के एक कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है। कांस्टेबल मुनीश यादव ने शनिवार को अपनी वर्दी के साथ लाल समाजवादी टोपी पहनी और जिला कलेक्ट्रेट में एक तख्ती लेकर गए पहुंच गए जिस पर लिखा था, ‘‘योगी सरकार को बरर्खास्त करो।’’

मुनीश यादव ने मीडिया से कहा कि राज्य सरकार को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए क्योंकि यह कानून और व्यवस्था कायम रखने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि वह जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को इस संबंध में ज्ञापन देने आए थे।

जिलाधिकारी जे.बी. सिंह ने कहा कि कांस्टेबल उनसे नहीं मिला, लेकिन उन्होंने मीडियाकर्मियों से घटना के बारे में सुना है।वर्तमान में इटावा के रहने वाले मुनीश यादव नोएडा में तैनात हैं।पुलिस महानिदेशक ओ.पी.सिंह ने घटना का संज्ञान लिया है और घोर अनुशासनहीनता के आरोप में मुनीश यादव की बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं। मुनीश यादव के परिवार के सदस्यों ने निवेदन किया कि वह मानसिक रूप से परेशान है इसलिए यह घटना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button