ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

आंध्र के पूर्व CM चंद्रबाबू की विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर तलाशी, TDP ने जताई नाराजगी

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू की विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे पर तलाशी ली गई। पूर्व मुख्यमंत्री नायडू को विमान तक VIP वाहन से नहीं जाने दिया गया और उन्हें आम यात्रियों के साथ बस में सफर करना पड़ा। शुक्रवार को एक सुरक्षाकर्मी ने प्रवेश द्वार पर नायडू की तलाशी ली। TDP प्रमुख और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को VIP वाहन से विमान तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी गई। इस घटना पर TDP ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी बदला लेने में जुटी है। TDP नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री चिन्ना राजप्पा ने कहा कि अधिकारियों की प्रवृत्ति न केवल अपमानजनक है बल्कि नायडू की सुरक्षा से भी समझौता करने वाला है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम नायडू को इससे पहले कभी ऐसे हालात का सामना नहीं करना पड़ा था। कई साल तक वह विपक्ष में रहे थे।

जेड प्लस सुरक्षा वापस लेने पर अर्ध नग्न प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की जेड प्लस सुरक्षा वापस लेने पर TDP के दो विधायकों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अर्ध नग्न प्रदर्शन किया। वासुपल्ली गणेश कुमार और वेलागापुदुमी राम कृष्ण ने आरोप लगाया कि सामान्य यात्री की तरह नायडू की तलाशी ली गई। उन्होंने कहा कि नायडू नक्सलियों की हिट लिस्ट में हैं बावजूद इसके सरकार ने बदला लेने के लिए उनकी सुरक्षा वापस ले ली है। वह 14 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं और उनके साथ अगर कुछ होता है तो राज्य जल उठेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button