ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
दिल्ली/NCR

Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

डीडीयू मार्ग स्थित दिल्ली बीजेपी मुख्यालय और आसपास के सरकारी दफ्तरों को आतंकी निशाना बना सकते हैं. ये जानकारी सूत्रों ने दी है. इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. बीजेपी दफ्तर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. अलर्ट मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं. दिल्ली पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की है तैनाती गई है.

इनपुट में आशंका जताई गई है कि आतंकी संगठन दिल्ली बीजेपी कार्यालय और सरकारी संस्थानों को निशाना बना सकते हैं. इसके लिए सुसाइड बॉम्बर, कार बम, शूटआउट और आईईडी प्लांट जैसी साजिशों का इस्तेमाल किया जा सकता है. संभावित खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

दिल्ली में कब-कब हुए आतंकी हमले

    1. बता दें कि देश की राजधानी पहले भी आतंकियों के निशाने पर रही है. 13 दिसंबर 2001 को आतंकियों ने लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रतीक संसद भवन पर हमला किया था. विस्फोटकों और ऑटोमैटिक हथियारों लैस आतंकी संसद परिसर में घुस गए थे. इस हमले में सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोगों की जान गई थी. सुरक्षाबलों ने सभी आतंकियों को मार गिराया था.
    2. इसके बाद साल 2005 में दिवाली और ईद से ठीक पहले सरोजिनी नगर, पहाड़गंज और गोविंदपुरी में सीरियल ब्लास्ट हुए थे. इन ब्लास्ट में कई लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे. फिर साल 2011 में दिल्ली हाई कोर्ट के गेट नंबर 5 के बाहर बड़ा ब्लास्ट हुआ था. ये हमला उस वक्त हुआ था जब सुबह अदालत में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

  1. इससे एक साल पहले 2010 में आतंकियों ने जामा मस्जिद के पास गोलीबारी की थी. इस हमले में विदेशी नागरिक घायल हुए थे. वहीं, 2008 में दिल्ली के कनॉट प्लेस, करोल बाग, ग्रेटर कैलाश जैसे इलाकों में एक के बाद एक धमाके हुए थे. इन धमाकों में कई लोगों की मौत हुई थी.
  2. इन घटनाओं के साथ ही बीते सालदिल्ली में लाल किला के पास 10 नवंबर की शाम कार में धमाका हुआ था. जब ये धमाका हुआ तब आसपास और भी वाहन थे जो इसकी चपेट में आ गए. धमाका इतना भीषण था कि कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा. आसपास मौजूद कई लोगों की जान चली गई.

Related Articles

Back to top button