ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
छत्तीसगढ़

IPL 2026: रायपुर में RCB vs MI मैच का फीवर; जर्सी और कैप से सजा बाजार, विराट कोहली के नाम की सबसे ज्यादा डिमांड

रायपुर: नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होना है. वहीं 13 मई को आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भी मुकाबला होना है. इसको लेकर स्टेडियम के बाहर जर्सी, कैप की दुकानें सज गई हैं.

मुंबई से भी पहुंचे कारोबारी

मैच के लिए तमाम तरह की तैयारी नया रायपुर के इंटरनेशनल स्टेडियम में कर ली गई है. सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम भी कर दिए गए हैं. वहीं स्टेडियम के गेट के बाहर मुंबई से भी दुकानदार खिलाड़ियों के नाम की जर्सी और कैप बेचने के लिए पहुंचे हुए हैं. उनका कहना है कि 2 दिन पहले से उन्होंने दुकान लगाई है. 13 मई को भी मैच होना है. ऐसे में 13 मई तक स्टेडियम के बाहर उनकी दुकान सजी रहेगी.

विराट की जर्सी की डिमांड

क्रिकेट प्रेमी ज्यादातर डिमांड विराट कोहली के नाम की जर्सी की कर रहे हैं. RCB ने रायपुर को दूसरा होम ग्राउंड बनाया है ऐसे में RCB की जर्सी की डिमांड है. हालांकि मुंबई इंडियंस के मैच के चलते रोहित शर्मा की जर्सी भी बिक रही है. साथ कई टीम की कैप मौजूद है. 200-250 रुपए से टी शर्ट की स्टार्टिंग रेंज है.

RCB या MI किसकी होगी जीत

यहां मौजूद ज्यादातर क्रिकेट प्रेमियों ने आरसीबी के जीतने का दावा किया. एक दुकानदार ने कहा कि हम मुंबई से आए हैं और मुंबई के फैंस हैं लेकिन अब मुंबई पॉइंट टेबल में बहुत नीचे हैं ऐसे में बेंगलुरु जीत जाए क्योंकि ये उसका होम ग्राउंड भी है.

Related Articles

Back to top button