ब्रेकिंग
Chhindwara Land Rights: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं WCL भूमि पर रहने वाले लोग, विधायक ने उठ... MP Farmers Protest: मंदसौर में लोड शेडिंग के खिलाफ किसानों ने घेरे बिजली ग्रिड, ढोल बजाकर जताया विरो... Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश में आया 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, बेल्जियम से आए बॉयलर ... Amritsar Stubble Burning News: अमृतसर में पराली जलाने के मामलों में भारी उछाल, पंजाब में बना नंबर वन... Gurdaspur Income Tax Raid: दोरांगला सब-तहसील कार्यालय में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, पांच घंटे तक... Jalandhar Railway Station Security: त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की कड़ी सुरक्... Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट, 10 से 12 अक्टूबर तक आंधी-तूफान और बारिश की... Jalandhar Train Updates: दिल्ली प्रदर्शन के कारण वैष्णो देवी और अमृतसर रूट की ट्रेनें रद्द, यात्रियो... Jalandhar News: जालंधर में फर्जी सरकारी लॉटरी और सट्टे के धंधे का भंडाफोड़, दो सगे भाइयों समेत 5 गिर... Ludhiana Jail News: ब्रौस्टल जेल में बंदियों को मोबाइल और नशा मुहैया कराने का भंडाफोड़, दो अधिकारी स...
देश

यूपी बोर्ड परीक्षा 2020ः कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया तेज, परिणाम जून के अंत में आने की संभावना

लखनऊः  उत्तर प्रदेश में लाकडाउन के बीच बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलाें में इसका नतीजा भी देखने काे मिल रहा है। बस्ती में पहले दिन चारों केंद्रों पर 8514 कापियों का मूल्यांकन हुआ। वहीं बहराइच में राजकीय इंटर कॉलेज में 8647, तारा महिला इंटर कॉलेज 15 हजार 132 और महराज सिंह इण्टर कालेज 6303 कापियां जांची जा चुकी हैं। वहीं लखीमपुरखीरी जिले में मंगलवार तक 180951 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ जो कुल मूल्यांकन का 86 प्रतिशत है। इस तरह मूल्यांकन के काम ने गति पकड़ ली है।

इस तरह कहा जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) का 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम जून के आखिरी महीने में आने की संभावना है। दरअसल कोरोना वायरस के संकट के कारण परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में देरी हो गई थी।

पिछले वर्ष का क्या था परिणाम?
पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) में 80.07 प्रतिशत विद्यार्थी और यूपी बोर्ड 12वीं (इंटर) में 70.06 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। हाईस्कूल व इंटर दोनों में ही लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 83.98% लड़कियां और 76.66% लड़के पास हुए थे। जबकि इंटर में 76.46% लड़कियां और 64.40% लड़के पास हुए थे। हाईस्कूल में बागपत बड़ौत के श्री राम एसएम इंटर कॉलेज की छात्रा तनु तोमर ने 500 में से 489 अंक हासिल कर टॉप किया था जबकि इंटर में कानपुर के ओम्कारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र गौतम रधुवंशी ने 600 में से 583 अंक हासिल कर टॉप किया था।

Related Articles

Back to top button