ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

झारखंड में आज मिले 12 कोरोना मरीज, गढ़वा में 4, हजारीबाग में 6, धनबाद-जमशेदपुर में 01 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

रांची। Jharkhand Corona News झारखंड में हजारों प्रवासी मजदूरों के आगमन के साथ ही कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में बड़ा उछाल आ गया है। अबतक 215 मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को एक बा‍र फिर से 12 कोरोना मरीज मिले हैं। आज अब तक गढ़वा 4, हजारीबाग 6 और पूर्वी सिंहभूम व धनबाद में एक-एक कोरोना संक्रमण का मामला पकड़ में आया है। गढ़वा में आज फिर 4 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही गढ़वा में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 27 हो गई है।

हजारीबाग में आज कुल 6 नए मामले मिले हैं। इनमें तीन विष्‍णुगढ़ के हैं। कटकमसांडी इलाके में 2 गर्भवती महिलाओं समेत कुल 3 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आज के 6 ताजा मामलों को जोड़कर अबतक हजारीबाग में कुल 24 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है। इधर पूर्वी सिंहभूम में एक कोरोना मरीज मिला है। धनबाद में भी एक नया मरीज मिला है। इसके साथ ही धनबाद में अबतक कुल चार कोरोना मरीजों की पहचान की जा चुकी है।

आज 4 गढ़वा में, तीन हजारीबाग, एक पूर्वी सिंहभूम एवं एक धनबाद में नया मरीज मिला है। इस तरह अबतक शुक्रवार को दिनभर में कुल 12 कोरोना मरीजों की पहचान की जा चुकी है। इधर झारखंड में आज कोरोना से लड़कर 10 और मरीजों ने जिंदगी की जंग जीत ली है। सभी राजधानी रांची के रहने वाले हैं। अबतक राज्‍य में कुल 98 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। रांची में अबतक 72 संक्रमण मुक्त हुए हैं। राजधानी में अब कोरोना के 29 ही एक्टिव केस बचे हैं।

गढ़वा, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम और धनबाद में 3 महिलाओं समेत मिले 12 नए मरीज

झारखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढऩे लगा है। स्थिति यह है कि शुक्रवार को भी झारखंड में आठ नए मरीज मिले हैं। इनमें गढ़वा के चार, हजारीबाग के तीन और धनबाद की एक मरीज शामिल हैं। नए मरीजों में दो गर्भवती समेत तीन महिलाएं भी शामिल हैैं। शेष सभी प्रवासी मजदूर हैं जो दूसरे राज्यों से लौटे हैं। गढ़वा के चार मरीजों में दो मरीज गर्भवती महिलाएं हैं।

गढ़वा में दो गर्भवती महिलाएं, धनबाद में भी एक महिला कोरोना संक्रमित

नए मरीजों के साथ मिलने के साथ राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 215 हो गई है। उधर रांची में शुक्रवार को 11 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए। इन्हें मिलाकर राज्य में अबतक 99 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। रांची की बात करें तो यहां 103 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 72 मरीज स्वस्थ हो चुके हैैं। वहीं शेष 17 मरीज बोकारो, धनबाद, हजारीबाग व गढ़वा समेत अन्य जिलों में स्वस्थ हुए हैैं। रांची जिले में अब कोरोना के 28 एक्टिव केस रह गए हैं।

हजारीबाग के संक्रमितों में ज्यादातर मुंबई से आए श्रमिक, शुक्रवार को यहां मिले 3 मरीज

बीते दिन की बात करें तो एक ही दिन में गुरुवार को 22 कोरोना मरीज झारखंड में मिले। इनमें 8 मामला अकेले हजारीबाग से सामने आया। पलामू में 7 और रांची में 5 कोरोना संक्रमितों की पहचान बीते दिन की गई। एक मामला कोडरमा और एक जमशेदपुर में पकड़ में आया है। इधर राज्‍य सरकार ने प्रवासी मजदूरों में संक्रमण के अधिक मामले सामने आने के बाद बाहर से आने वाले मजदूरों के रैपिड टेस्‍ट कराने का फैसला किया है। प्रदेश के सभी कोरोना जांच केंद्रों को पूरी क्षमता के साथ कोरोना संदिग्‍धों की जांच करने को कहा गया है।

अब तक कहां कितना संक्रमण

  1. रांची : 103
  2. गढ़वा : 27
  3. हजारीबाग : 21
  4. पलामू : 15
  5. बोकारो : 10
  6. गिरिडीह : 10
  7. कोडरमा : 06
  8. धनबाद : 05
  9. देवघर : 04
  10. पूर्वी सिंहभूम : 03
  11. दुमका : 02
  12. सिमडेगा : 02
  13. जामताड़ा : 02
  14. गोड्डा : 01
  15. लातेहार 01

Related Articles

Back to top button