ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

जीटी रोड पर भाजपा ने खोला हाइवे राहत कैंप, सांसद-पूर्व सांसद ने की प्रवासियों की सेवा

तोपचांची। प्रवासी मजदूर लगातार जीटी रोड से गुजर रहे हैं। इनमें कुछ पैदल होते हैं तो कुछ निजी वाहनों पर सवार। ऐसे लोगों की सेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जीटी रोड (एनएच-2) पर तोपचांची बाजार में हाइवे राहत सेवा कैंप खोला गया। इसका शुभारंभ धनबाद के सांसद पीएन सिंह और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने किया। दोनों ने काफी देर तक कैंप में उपस्थित होकर आने-जाने वाले प्रवासियों की सेवा भी की।

सांसद सिंह और पूर्व सांसद पांडेय ने तोपचांची बाजार स्थित दुर्गा मंडप के समीप हाइवे रिलीफ कैंप का उद्घाटन किया। सिंह ने कहा कि रिलीफ कैंप में सड़क मार्ग से गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए सूखा नाश्ता, पानी के साथ साथ खाना खिलाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जिन मजदूरों के पैरों में चप्पल नहीं होगा उनके लिए चप्पल की व्यवस्था की गई है।

शारीरिक दूरी ता पालन करना भूल गए सांसद

कैंप के उद्घाटन के दौरान सांसद पशुपतिनाथ सिंह तथा पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।  फोटो खिंचवाने के दौरान किसी ने भी शारीरिक दूरी  के निर्देशों का पालन करना उचित नहीं समझे। इस माैके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महामंत्री संजय झा और रामप्रसाद महतो उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button